RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा और वाहन किया गया जप्त।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 11 दिसम्बर।कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध सतत कार्रवाई जारी है। कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी सी. के. साहू के नेतृत्व में वृत्त- भोई मोहल्ला शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
उक्त कार्रवाई में दौरान गस्त टीम ने एक दोपहिया वाहन सफेद एक्टिवा (क्रमांक MP09 SR 5916) को रोककर तलाशी लेने पर उसके पिछे रखी एक पेटी से 12 बोतल विदेशी मदिरा (मैजिक मोमेंट ऑरेंज वोडका) परिवहन कर ले जाई जा रही थी। उक्त वाहन सहित अवैध मदिरा जप्त की गई। जब्त मदिरा और वाहन की कुल कीमत 75 हजार रुपये के करीब है। आरोपी आशीष पिता बाबूलाल मंगल निवासी गुमास्ता नगर इंदौर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्रवाई में वृत्त भोई मोहल्ला आबकारी उप निरीक्षक त्रिअंबिका शर्मा, वृत्त काछी मोहल्ला आबकारी उप निरीक्षक बी. डी. अहिरवार, आरक्षक राजू जामवेकर , प्रमोद शेट्टे , निशा सिखावत का योगदान रहा।

Related posts

बागपत:सर्दी के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने कक्षा 01 से 08 तक के विद्यार्थियों की 11 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया।

rktvnews

भोजपुर:राधेश्वर आजाद की प्रथम पुण्यतिथि व 78वीं जयंती पर जनसंपर्क अभियान शुरू।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य जीवन अनुकरणीय – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप: सेमी फाइनल के पहले मैच में शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा को मिली जीत।

rktvnews

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड ने वित्तीय समावेशन योजनाओं की प्रगति और प्रदर्शन पर हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

पटना:आधुनिक अग्नि सुरक्षा की दिशा में सशक्त कदम: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की पहल पर फायर इंजीनियरिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ

rktvnews

Leave a Comment