RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर पहुंचे ग्राम पंचायत, आमजन की सुनी परिवेदनाएं, मौके पर ही जिला अधिकारियों को दिए निर्देश।

हनुमानगढ़/राजस्थान 01फरवरी। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में गुरुवार को जनसुनवाई का आयोजन हुआ। सभी ग्राम पंचायतों पर अधिकारियों ने आमजन की शिकायतों को सुना और मौके पर निस्तारण भी किया। इसी सिलसिले में जिला कलक्टर काना राम जिले के संगरिया ब्लॉक स्थित रतनपुरा ग्राम पंचायत में जनसुनवाई करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 52 परिवादियों की समस्याओं को संवेदनापूर्वक सुना और 24 परिवेदनाओ का मौके पर ही निस्तारण किया। इस अवसर पर सभी जिला अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर ने रतनपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में हुए गबन मामले, रास्तों के अतिक्रमण, विद्युत कनेक्शन, विद्युत पोल को हटाने, खाद्य सुरक्षा में नाम जोड़ने, पालनहार योजना और विशेष योग्यजन पेंशन योजना से लाभान्वित करने, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश, गैर आबादी भूमि को आबादी भूमि में रूपांतरण को लेकर आमजन की परिवेदनाओ को सुना।
जनसुनवाई में जीत सिंह ने गली से अतिक्रमण हटाने, जगदीश कुमार ने हरिपुरा के 7 नंबर वार्ड में सार्वजनिक गली को अतिक्रमण मुक्त करने, सरकारी रास्ता खुलवाने के प्रकरण पर जिला कलक्टर ने तहसीलदार को यथाशीघ्र जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और अतिक्रमण होने पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। परिवादी जगदेव सिंह ने बताया कि खेल मैदान में पानी की पाईप लाईन ठीक नहीं होने से लगातार पानी लीकेज होता रहता है, जिस पर जिला कलक्टर ने पीएचईडी के एईएन को तुरंत इस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
रतनपुरा के निवासी संजय कुमार ने बताया कि सहकारी समिति मिनी बैंक रतनपुरा में उन्होंने 25 लाख की एफडी करवाई थी, जो सोसाइटी में हुए गबन के चलते काफी समय से वो निकाल नहीं पा रहे है। इसी तरफ सुभाष चंद्र ने बताया कि उनके 15 लाख, अमरसिंह के 25 लाख, सुभाष कुमार के 2 लाख 69 हजार रुपए सोसाइटी बैंक में फसे हुए है। जिस पर जिला कलक्टर ने सोसाइटी के एमडी को तुरंत जांच रिपोर्ट पेश कर, इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए, परिवादियों को राहत देने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में इसी तरह सुलखन पुत्र गुरदेव ने स्वीकृत पशु शैड बनाने, सुभाष गोदारा ने गैर आबादी भूमि की किस्म को आबादी भूमि में रूपांतरण करने के लिए परिवेदनाएं दी। शिवकुमार और आत्माराम ने उनके खसरे की पैमाईश करवाने के लिए अर्जी लगाई, जिस पर जिला कलेक्टर ने बीडीओ को निर्देश दिए। जय कृष्ण ने वार्ड नंबर 7 में गली का निर्माण करने, जगदेव ने विद्युत पॉल हटाने, गुरुद्वारा गुरु ग्रंथ साहिब के संचालक ने नया ट्रांसफर लगाने की परिवेदनाएं लगाई।
जनसुनवाई के अवसर पर जिला कलक्टर सहित आईएएस प्रशिक्षु प्रीतम जाखड़, संगरिया एसडीएम राकेश कुमार, तहसीलदार विश्व प्रकाश चारण, डिस्कॉम एसई के के कसवां, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, संगरिया बीडीओ सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

इस दशहरा, ‘सत्यप्रेम की कथा’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ एंड पिक्चर्स लेकर आ रहा है एक मैजिकल लव स्टोरी।

rktvnews

पर्यावरण एवं जल संरक्षण क्षेत्र में कार्य करने वाले नामचीन हस्तियों को परिवर्तन संस्था लखनऊ में करेगी सम्मानित।

rktvnews

गुमला:शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त लोक सभा निर्वाचन 2024 को सम्पन्न कराने में पदाधिकारी कार्य-योजना बनाकर करें काम: के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

मध्यप्रदेश: भोपाल:भारतीय स्टेट बैंक साहित्यकार मित्र मंडल का विमोचन कार्यक्रम एवं काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:प्रखंड कार्यालय किसी की गुंडागर्दी से नहीं चलेगा : जिला पदाधिकारी

rktvnews

अब डीएमसीएच में 250 छात्रों का होगा नामांकन:मंत्री-पी.एच.ई.डी

rktvnews

Leave a Comment