RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सरकार किराए के मकानों या झुग्गी-झोपड़ी अथवा चाल और अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले मध्यम वर्ग के पात्र लोगों को अपना मकान खरीदने या बनाने में सहायता के लिए योजना का शुभारंभ करेगी।

नई दिल्ली/01 फरवरी।केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए कहा कि सरकार किराए के मकानों अथवा झुग्गी-झोपड़ी या चाल और अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले मध्यम वर्ग के पात्र लोगों को अपने मकान खरीदने या बनाने में सहायता करने के लिए योजना का शुभारंभ करेगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री ने कहा कि कोविड से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद इस योजना का कार्यान्वयन जारी रहा और सरकार तीन करोड़ मकानों का लक्ष्य प्राप्त करने के करीब है। उन्होंने कहा कि परिवारों की संख्या में वृद्धि होने से बढ़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए अगले पांच वर्षों में दो करोड़ अतिरिक्त मकानों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2047 तक देश को ‘विकसित भारत’ बनाने के संकल्प के साथ सरकार सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी विकास के दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है।

Related posts

कलम रुक गई…..पर अल्फ़ाज़ मन में चल रहे थे : अनायास

rktvnews

जयपुर:अलवर पुलिस का कांस्टेबल हजारीलाल बना देवदूत, 25 फीट ऊँचे बंद मकान में फंसी 4 साल की मासूम को जान पर खेलकर बचाया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने की जिला स्क्रीनिंग सह स्थापना समिति की समीक्षा बैठक: कार्यों में कोताही बरतने वाले कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

rktvnews

पटना:रंगों के त्योहार होली मे खूब रंग बरसे।

rktvnews

डॉ सत्यवान सौरभ और प्रियंका सौरभ प्रेस क्लब द्वारा सम्मानित।

rktvnews

आईपीएस मनुमुक्त ‘मानव’:42वीं जन्म-जयंती पर विशेष

rktvnews

Leave a Comment