RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:14 से 20 अप्रैल तक “अग्निशमन सेवा सप्ताह” का किया जा रहा आयोजन।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)15 अप्रैल। गृह रक्षा वाहिनी एवं झारखंड अग्निशमन सेवा के संयुक्त तत्वावधान में गिरिडीह जिले में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक “अग्निशमन सेवा सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आमजनों को आगजनी की घटनाओं के प्रति जागरूक करना, समय पर सतर्कता बरतने के उपाय बताना तथा आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए प्रशिक्षित करना है। गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस अभियान के तहत व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा सरकारी कार्यालयों, बाजार क्षेत्रों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को अग्निशमन यंत्रों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
अग्निशमन पदाधिकारी रवि रंजन के द्वारा गया कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए हर व्यक्ति को अग्निशमन यंत्र के उपयोग की बुनियादी जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के तहत मॉक ड्रिल (प्रायोगिक अभ्यास) का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें आग लगने की स्थिति में किस प्रकार सुरक्षित तरीके से बाहर निकलना है, घायलों को कैसे प्राथमिक उपचार देना है, तथा अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना कैसे देनी है—इन सभी पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को यह समझाया जा रहा है कि संकट के समय घबराने के बजाय संयम बनाए रखना और सही दिशा में कदम उठाना ही जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
इसके अलावा, अग्निशमन कर्मियों द्वारा आग से बचाव के विभिन्न उपायों की भी जानकारी दी जा रही है। जैसे—घरों में गैस सिलेंडर का सुरक्षित उपयोग, बिजली के तारों एवं उपकरणों की नियमित जांच, ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित स्थान पर रखना, तथा बच्चों को आग से संबंधित जोखिमों के प्रति जागरूक करना। साथ ही, यह भी बताया जा रहा है कि यदि कहीं आग लग जाए तो तुरंत पानी, बालू या अग्निशमन यंत्र का उपयोग कर प्रारंभिक स्तर पर आग को नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए और साथ ही अग्निशमन विभाग को सूचित करना चाहिए।
अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान उत्सव उपवन में मॉक ड्रिल का आयोजन कर आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही साथ उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत विभिन्न पदाधिकारियों को अग्निशमन सेवा सप्ताह से संबंधित बैच व पंपलेट का वितरण किया गया। इस दौरान बताया गया कि दिनांक 17 अप्रैल को समाहरणालय परिसर में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से निश्चित रूप से लोगों में सतर्कता बढ़ेगी और अग्निकांड की घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने आसपास के लोगों को भी आग से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें।

अपील

अग्निकांडों से प्रत्येक वर्ष देश में अपार जन-धन की हानि होती है। हम सभी सतर्क एवं जागरूक रहकर इस घटनाओं में कमी ला सकते हैं। आग की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से इस वर्ष भारत सरकार द्वारा दिनांक 14.04.2026 से 20.04.2026 तक देश भर में आयोजित किये जा रहे “Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society-Together for Fire Prevention” “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिए एक साथ रखा गया है। झारखण्ड राज्य में आग से होनेवाली क्षति को कम से कम करने हेतु झारखण्ड अग्निशमन सेवा निरन्तर प्रयासरत एवं दृढ संकल्पित है। इसे सफल बनाने हेतु आमजनों का सहयोग अपेक्षित है। अतः निवेदन है कि

1. अग्निकांड से होनेवाली क्षति राष्ट्रीय क्षत्ति है. इसे रोकें।

2. असावधानी हीं अग्निकांडों को जन्म देती है, सतर्क रहें।

3. अग्निकांडों का निरोध आपका नैतिक दायित्व है, साथ ही आपकी सुरक्षा भी, कृपया निर्वाह करें।

4. अग्नि निरोध पर होनेवाले व्यय सार्थक है, कृपया उपाय करें।

5. आग लगने पर नजदीकी अग्निशामालय को तुरंत खबर करें, सोचने में विलम्ब न करें, यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क है।

6. सायरन या घंटी बजाती हुई अग्निशमन वाहनों को तुरंत रास्ता दें, देर न होने दें।

7. जलती हुई बीड़ी या सिगरेट के टुकडों को बिना अच्छी तरह बुझाये मत फेके, यह आग लगने का कारण बन सकता है।

8. बच्चों को माचिस से नहीं खेलने दें, इससे आग लग सकती है।

9. चूल्हे की गर्भ राख को बिना ठंढा किये मत फेंकें, यह आग लगने का कारण बन सकता है।

10. रात में रोशनी हेतु ढिबरी का प्रयोग नहीं करें, इससे अक्सर आग लग जाया करती है।

11. घटनास्थल पर अग्निशमन दस्ते को पूर्ण सहयोग दें एवं उसे अपना कार्य करने दें।

12. पुआल का ढेर लगाने से पहले पुआल को पूरी तरह सुखा लें उसके बाद ढेर लगाते समय बीच में बीस या लकड़ी का पोल रखें तथा ढेर लगाने के बाद उसे निकाल दें।

13. फूस के मकान की दीवारों पर मिट्टी एवं गोबर का लेप लगायें, यह अग्नि-रोधी का कार्य करता है।

14. बिजली के शॉर्ट सर्किट से बचने हेतु इसका उचित रख-रखाव करें।

15. आवासीय भवनों, कार्यालयों, होटलों, कारखानों, मनोरंजक स्थानों पर आग से बचाव का समुचित प्रबंध करें। इस संबंध में स्थानीय अग्निशमन सेवा से निःशुल्क सलाह या मदद ले सकते हैं।

16. आतिशबाजी करते समय पूरी सावधानी बरतें। आपकी लापरवाही किसी का घर जला सकती है।

17. कुकिंग गैस यदि लीक कर गया हो तो रेग्युलेटर का नॉब बन्द कर दें, सभी खिड़की एवं दरवाजे खोल दें, निकटतम गैस एजेन्सी अथवा नजदीकी अग्निशानालय को तुरंत सूचना दें। बिजली के किसी भी स्विच को ऑफ या ऑन नहीं करें, इससे हुआ स्पार्क जानलेवा साबित हो सकता है।

18. गीला कपड़ा पहनकर खाना नहीं बनायें। लटकता हुआ कोई भी कपद्ध आग के संपर्क में आकर आपकी मौत का कारण बन सकता है।

19. याद रहे, उपचार से निदान बेहतर है।

Related posts

देवघर :मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

फेडएक्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने लॉन्च किया नया डिजिटल कैंपेन: ‘फेडएक्स. द मूव इंडिया नीड्स’; बिजनेस को मिलेगी हर तरफ से बढ़त।

rktvnews

भोजपुर:लावारिस के इलाज पर जताया आभार

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगर भवन प्रबंध समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने पटना-आरा-सासाराम फोरलेन परियोजना की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की।

rktvnews

सूर्य उपासना एवं लोकआस्था का महापर्व छठ।

rktvnews

Leave a Comment