RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सरकार का फोकस चार जातियों – गरीब, महिलाएं, युवा और अन्‍नदाता पर केन्द्रित है : वित्‍त मंत्री

नई दिल्ली/01 फरवरी।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व वाली सरकार चार प्रमुख जातियों- ‘गरीब’, ‘महिलाएं’, ‘युवा’ और ‘अन्नदाता’ के विकास पर ध्यान केंद्रित करने पर विश्वास करती है। यह बात आज लोकसभा में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए कहा वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कही। उन्होंने कहा कि उनकी आवश्यकताएं, उनकी आकांक्षाएं और उनका कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति तब होती है जब इन चारों जातियों से जुड़े लोग प्रगति करते हैं। इन चारों जातियों के लोगों को अपने जीवन को बेहतर बनाने के प्रयास में सरकारी सहायता की आवश्यकता है और उन्हें सरकारी सहायता मिल भी रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके सशक्तीकरण से और उनके कल्याण से देश आगे बढ़ेगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार के लिए सामाजिक न्याय एक प्रभावी और आवश्यक शासन पद्धति है। उन्होंने आगे बताया कि भ्रष्टाचार में कमी से पारदर्शिता आई है और सभी पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कैसे प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार परिव्यय की चिंता न करके परिणामों पर जोर देती है।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी विकास के दृष्टिकोण से 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें लोगों की क्षमता में वृद्धि करनी होगी और उन्हें सशक्त बनाना होगा।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने 15वें वित्त आयोग से प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक कर नगरों में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिया विशेष जोर।

rktvnews

दरभंगा:14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत।

rktvnews

बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाये जाने की मुहीम से जुड़े लाखों स्थानीय निवासी, केंद्र के सामने फिर रखी अलग राज्य की मांग।

rktvnews

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

महाराजा कॉलेज, आरा पीजी अंग्रेजी विभाग के कस्टम में चयनित दो छात्र सम्मानित।

rktvnews

नितिन गड़करी ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment