RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्यशाला

गोपालगंज:राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तत्वाधान में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

गोपालगंज/बिहार 25 जनवरी।राष्ट्रीय बालिका दिवस, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तत्वाधान में जिला स्तरीय अंबेडकर भवन गोपालगंज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। 24 जनवरी 2024 को जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया।
उक्त कार्यक्रम राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तत्वाधान यह कार्यक्रम नारी शक्ति को बढ़ावा देने और बेटियों को स्थानीय स्तर पर उत्साहित करने का एक माध्यम था।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से बेटियों को सामाजिक समर्थन और साहसिकता की भावना से युक्त करना था।
इस योजना के आयोजन के माध्यम से, समाज में बेटियों को समर्थ, स्वाभिमानी और उत्साही बनाए रखने का संदेश दिया गया।
इस कार्यशाला ने नारी शक्ति को मजबूत करने का संकेत दिया और स्थानीय स्तर पर बेटियों को साकारात्मक साहस का अनुभव करने का अवसर प्रदान किया।
जिला स्तरीय अंडर 17 कबड्डी एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 जनवरी 2024 को मिंज स्टेडियम गोपालगंज किया गया था। कबड्डी एवं फुटबॉल के विजेता टीम को जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी द्वारा समानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर वरीय कोषगार पदाधिकारी शशिकान्त आर्या, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई0सी0डी0एस0 गोपालगंज तथा जिला स्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:अल्पसंख्यक छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी,JEE 2026 की निःशुल्क आवासीय कोचिंग हेतु आवेदन शुरू।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर में IFFCO की कलोल इकाई के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए एवं बीज अनुसंधान केंद्र की स्थापना की।

rktvnews

राजस्थान: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

rktvnews

उत्तर प्रदेश:कवि विजय कुमार मधुरेश को मिला काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा डाक्ट्रेट मानद समतुल्य विद्या वाचस्पति विशेष मानद सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का 10वी फेडरेशन कप आरा में।

rktvnews

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने कोचिंग क्षेत्र में भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।

rktvnews

Leave a Comment