RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

पश्चिमी चंपारण:अल्पसंख्यक छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी,JEE 2026 की निःशुल्क आवासीय कोचिंग हेतु आवेदन शुरू।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण) 07फरवरी।अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है। राज्य अल्पसंख्यक कोचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत JEE (Main) 2026 एवं JEE (Advanced) 2026 की तैयारी के लिए हज भवन, पटना में निःशुल्क आवासीय कोचिंग की व्यवस्था की गई है।
इस योजना के तहत बौद्ध, सिख, पारसी, ईसाई, मुस्लिम एवं जैन समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उच्चस्तरीय मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री, आवास एवं अन्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://hajbhawancoaching.bihar.gov.in/student/register
पर जाकर पंजीकरण करना होगा।
सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, पश्चिम चम्पारण,अब्दुल रशीद ने जिले के सभी योग्य अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह योजना विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने का बेहतर अवसर प्रदान करेगी।
उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को पटना स्थित हज भवन में आवासीय व्यवस्था के साथ अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि वे इस महत्वपूर्ण अवसर से वंचित न रहें।

Related posts

भोजपुर: कारीसाथ ग्राम में आयोजित भागवत कथा में शिरकत करने पहुंचे डॉ विजय कुमार गुप्ता।

rktvnews

महिला दिवस पर प्रकाशित शोध पत्र में अठारह की उम्र तक मुफ्त शिक्षा से 2030 तक हो सकता है बाल विवाह का खात्मा:सचिव डॉ सुनीता सिंह

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री की अपील को दोहराते हुए देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का आह्वान किया।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने झारखंड में भूमिगत कोयला गैसीकरण के लिए भारत की पहली पायलट परियोजना का शुभारंभ किया।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा छठ घाटों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment