RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का 10वी फेडरेशन कप आरा में।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 सितंबर। रविवार को आरा में आगामी 27/9/24 से 30/9/24 तक आयोजित होने वाली 10 वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल महिला एवं पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा।इस आयोजन की सफलता हेतु स्थानीय पार्क व्यू होटल में दसवीं फेडरेशन कप बैठक आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन जयसवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन कुंदन राज सिंह ने किया।सर्वप्रथम बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन जयसवाल को जुडो भोजपुर के सचिव रजनीश पाण्डेय , आयोजन समिति के मुख्य संयोजक गुड्डू सिंह बबुआन को सह संयोजक राजीव कुमार सिंह ,पूर्व क्रिकेटर राकेश कुमार हलचल को खेल प्रेमी मनीष कुमार, अभय विश्वास भट्ट को भारतोलन संघ भोजपुर के सचिव मुकेश कुमार ने अंग वस्त्र एवं माला देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में आयोजन की सफलता हेतु विभिन्न बिंदुओं पर खिलाड़ियों के साथ चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत मे आयोजन सचिव कुमार विजय द्वारा 10 वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल महिला एवं पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के विषय में बताया गया कि आठ राज्यों की पुरुष टीम,और आठ राज्यों की महिला क्रिकेट खिलाड़ी का आगमन आरा की धरती पर पहली बार हो रहा। सॉफ्टबॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का राष्ट्रीय स्तर का पहला मैच बिहार में होगा। टूर्नामेंट आयोजन के मुख्य संयोजक गुड्डू सिंह बबुआन ने कहा की आयोजन को सफल बनाने के लिए मैं तन मन धन से सहयोग करुंगा। यह हम सब के लिए गर्व का विषय है कि राष्ट्रीय स्तर का मैच आरा में हो रहा , इसके लिए मैं फेडरेशन के समस्त पदाधिकारियों का आभार प्रकट करता हूँ।
वही आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन जयसवाल ने कहा की टूर्नामनेट राष्ट्रीय स्तर का है। हम सभी का दायित्व है कि आने वाले अन्य राज्यो के खिलाड़ियों को इतना सम्मान दे कि वह जाकर हमारे भोजपुर जिला के बारे में और लोगो से बताए। हमारा ब्यवहार आने वाले सभी खिलाड़ियों के प्रति सम्मानजनक होना चाहिए।
वही अभय विश्वास भट्ट ने आयोजन के छोटी छोटी खामियों को बताया। वही सफलता के लिए कई बिंदुओं पर कार्य करने का सुझाव दिया। इन्होंने कहा कि सभी खेलप्रेमियों को मिलजुल कर इस प्रकार के आयोजन में लग जाना चाहिए।
आयोजन सचिव विजय कुमार ने खिलाड़ियों के आवासीय व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था, मेडिकल की व्यवस्था, अन्य विषयों के बारे में बताया तथा कई कमिटी के गठन के बारे में जानकारी दिया। वही सभी खिलाड़ी को अनुशासन बनाए रखने तथा अपनी जिम्मेदारी को सही ढंग से निभाने का निवेदन किया।बैठक के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन श्रीमन नारायन ओझा ने किया।

Related posts

जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 मई 24

rktvnews

पटना:मनुष्य को देवत्व की ओर ले जाता है साहित्य-सृजन, पुस्तकें ज्ञान की कुंजी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

रामगढ़:बायोमेट्रिक क्लोन फर्जीवाड़ा संबंधित मामले में कौशल विकास केंद्र पर अनुमंडल पदाधिकारी ने की छापेमारी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 सितंबर 24

rktvnews

चौथे नीलगिरि श्रेणी (प्रोजेक्ट 17ए) स्वदेशी उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी’ को सौंपा गया।

rktvnews

Leave a Comment