RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर निकाला गया जागरूकता रैली!सभी पदाधिकारी, कर्मी, स्कूली बच्चों ने लिया मतदाता प्रतिज्ञा।

चतरा/झारखंड 25 जनवरी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के तहत उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव की उपस्थिति में जतराहीबाग मोड़ से समाहरणालय परिसर तक मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली समाहरणालय परिसर पहुंचने के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने उपस्थित सभी पदाधिकारी, कर्मी, विद्यालयों के छात्र छात्राओं को मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता प्रतिज्ञा दिलाया। सभी पदाधिकारी, कर्मी, विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने मतदाता प्रतिज्ञा लिया की “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”

नए मतदाताओं के बीच वोटर कार्ड व उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन द्वारा समाहरणालय के सभा कक्ष में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर मतदाताओं के उत्साहवर्धन हेतु मतदाताओं के बीच वोटर कार्ड का वितरण किया गया। वहीं निर्वाचन के कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के बीच प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मनित किया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश हैल्थ केयर फैसिलिटी और इनोवेशन में निभा रहा है अग्रणी भूमिका : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

rktvnews

दुमका:हम बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, आप शिक्षा की स्थिति में सुधार करें” : उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर थानान्तर्गत 01 ट्रक में लदा 894.6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 02 शराब माफिया गिरफ्तार।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 24 जुलाई को नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025’ का अनावरण करेंगे।

rktvnews

सिवान:सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में क्यूं मैनेजमेंट सिस्टम और टोकन डिस्पले डिवाइस की स्थापना होने से बढ़ेगी स्वास्थ्य सुविधाएं।

rktvnews

चतरा :अवैध अफीम खेती के रोकथाम एवं निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment