RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय बैठक

राजस्थान: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पेयजल, बिजली एवं स्वास्थ्य पर दें विशेष ध्यान, मोबाइल फ़ोन या टेबलेट हर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को करवाया जाए उपलब्ध -मुख्य सचिव

RKTVNEWS/जयपुर(राजस्थान) 07जून। मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को शासन सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
मुख्य सचिव ने बैठक में निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल एवं शौचालयों के निर्माण तथा बिजली के कनेक्शन किया जाने को प्राथमिकता दी जाए।
मुख्य सचिव ने बैठक में निर्देश दिए कि विभाग द्वारा कॉन्फेड से संचालित कार्य को और बेहतर किया जाये एवं इसके विकल्प ढूंढे जाये। उन्होंने विभाग में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोषाहार सप्लाई की मात्रा एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। विभागीय योजना के तहत दिए जाने वाले लाभ महिलाओं एवं बच्चों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ दिए जाए।
मुख्य सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत महिला कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन या टेबलेट दिया जाए। जिससे ऑनलइन मॉनिटरिंग की जा सके। दैनिक समय सारणी को ऑनलाइन लिया जाए साथ ही प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा एक व्हाट्सप्प ग्रुप बनाकर बच्चों के अभिभावकों को उसमें जोड़ा जाए।
आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों का विस्तृत डाटा तैयार किया जाए जिसमें स्वास्थ्य रिकॉर्ड, अभिभावकों का ब्यौरा शामिल हो।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना एक बेहद ही महत्वपूर्ण योजना है इसकी जागरूकता जन-जन तक पहुंचाई जाए। इस योजना का प्रत्येक योग्य लाभार्थी को लाभ मिले। पी एम जनमन योजना पर भी विशेष ध्यान दिया जाए और आंगनबाड़ी केंन्द्रों को सक्षम बनाया जाए।
मुख्य सचिव ने महिला एवं बाल विकास विभाग में लंबित डीपीसी का निस्तारण करने के साथ ई-फाइलिंग में औसत निस्तारण समय को औऱ कम करने के लिए कार्य करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने उद्यम प्रोत्साहन योजना में ऋण सीमा को बढ़ाया जाने और इसका प्रचार-प्रसार किया जाने पर बल दिया। इसके लिए सफलता की कहानी की किताब प्रकाशित किए जाने के निर्देश दिए जिससे अधिक से अधिक महिलाएं एवं स्वयं सहायता समूह को प्रेरणा मिले और वह इसका लाभ ले सकें।
मुख्य सचिव ने बताया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में वृक्षारोपण करवाया जाए और जल संरक्षण से सम्बंधित कार्य किए जाएं। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को जल संरक्षण, वृक्षारोपण का महत्व के बारे में बताया जाए।
बैठक में शासन सचिव महिला एवं बाल विकास मोहन लाल यादव, निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं ओपी बुनकर, अतिरिक्त निदेशक महिला अधिकारिता बिंदु करुणाकर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

भारत निर्वाचन आयोग ने आईआईआईडीईएम में 2,300 से अधिक प्रक्षेत्र स्तरीय चुनाव कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने में बड़ी उपलब्धि अर्जित की।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

सारण:महत्वपूर्ण परियोजनाओं हेतु भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

झारखंड:रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर सेक्टर दंडाधिकारी व मतदान पदाधिकारी डिस्पैच सेंटर रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ से हुए रवाना।

rktvnews

बजट घोषणाओं के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक- कुल 5 हजार 427 कार्यों की 5 हजार 272 निविदाएं जारी कर 3 हजार 699 कार्यादेश जारी, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में नही हो कोई समझौता, अगस्त माह में ऑन ग्राउंड दिखे सभी कार्य -प्रमुख शासन सचिव, सानिवि

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित व्याख्यान माला ‘वसुधैव कुटुंबकम’ कार्यक्रम में शिरकत की।

rktvnews

Leave a Comment