RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

इंदौर:राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बालिकाओं का हुआ सम्मान।

इंदौर/मध्यप्रदेश 25 जनवरी।राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी के चलते इंदौर के प्रशासनिक संकुल स्थित सभागृह में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली 30 बालिकाओं का सम्मान किया गया। जिसमें बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर खनक हजेला का भी सम्मान किया गया। खनक ने बताया कि वह इसी तरह बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मोटिवेशनल वीडियो अपने चैनल पर अपलोड करती रहती हैं। जिसके 200 एपिसोड कंप्लीट हो चुके हैं और इसके लिए उन्हें इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल किया गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की संभागीय अधिकारी संध्या व्यास ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में बालिकाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। यहां पर माहवारी को लेकर भी एक वर्कशाप आयोजित की गई थी , जिससे कि बालिकाओं को सुविधा मिल सके और वह इसके प्रति जागरूक हो सके।

Related posts

भोजपुर: गडहनी प्रखंड में समतामूलक संग्राम दल के विजय कुमार मेहरा के नेतृत्व में भारत बंद पर कराई गई बंदी।

rktvnews

श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव पर कई कार्यक्रम होंगे जिसकी तैयारी जोरों पर।

rktvnews

बागपत ने बढ़ाया हिंदी का मान, गृह मंत्रालय से मिला ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी का सम्मान।

rktvnews

सारण: डीएम एवं एसपी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:”एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान बना जनअभियान हमारी सरकार प्रधानमन्त्री के विश्वास पर खरा उतर रही है :मुख्यमंत्री

rktvnews

चित्तौड़गढ़:निर्वाचन साक्षरता क्लब की बैठकें आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment