RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

“मिशन शक्ति” के नाम से एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का उद्घाटन।

रोहतास/ बिहार 15 अगस्त। जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए “मिशन शक्ति” के नाम से एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिला सुरक्षा एवं उनके सशक्तिकरण से संबंधित है। यह योजना महिलाओं को उनके सम्पूर्ण जीवन चक्र को प्रभावित करने वाले मुद्दो पर विचार करने तथा उनके प्रति दृष्टिकोण में परिवर्तन से संबंधित है। इस योजना के माध्यम से महिलाएँ कौशल तथा आर्थिक सशक्तिकरण के द्वारा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करेगी।
मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य विकलांग, सामाजिक, आर्थिक रूप से वंचित और कमजोर समूहों सहित सभी महिलाओं और लड़कियों को उनके समग्र विकास के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक सेवाओं की जानकारी के साथ देखभल और सुरक्षा प्रदान करना है।
मिशन शक्ति के अंदर दो उपयोजनाएं संचालित हैं
1. संबल उप-योजना- जो योजना महिला के सुरक्षा के लिए है।
2. समार्थ्य उप-योजना- जो महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित है।
महिला एवं विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हब (HUB) की स्थापना की गई है। हब (HUB) महिलाओं को उनके सशक्तिकरण और विकास के लिए विभिन्न संस्थागत और योजनाबद्ध ढांचे में मार्गदर्शन के लिए कार्य करेगी जिसमें स्वास्थ्य सेवा, गुणवत्तपूर्ण शिक्षा और व्यावसायिक परामर्श / प्रशिक्षण, वित्तीय समावेशन, उद्यमिता विकास इत्यादि शामिल है। इसके अतिरिक्त हब (HUB) द्वारा जिलास्तर पर महिलाओं के लिए बनी योजनाओं एवं कार्यक्रमों में अन्तर क्षेत्रीय अभिसरण की सुविधा प्रदान की जायेगी।
इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रोहतास, सिविल सर्जन रोहतास,
डीपीओ आईसीडीएस एवं जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Related posts

खास घरौंदा के 20 दिव्यांग बना रहे हैं राखी, 5 से लेकर 100 रुपए तक की हैं राखियां!मुख्यमंत्री की कलाई में भी सज चुकी है दिव्यांगों द्वारा बनाई गई राखी।

rktvnews

गाय कभी भी अनार्थिक और अनुपयोगी नही हो सकती है :स्वामी अखिलेश्वरा नंद जी गिरी

rktvnews

सिवान: रघुनाथपुर रेल दुर्घटना में मृत यात्रियों के लिए शोक सभा।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का किया शुभारंभ, जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

खैरागढ़:मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : खैरागढ़ से 113 तीर्थयात्रियों का जत्था हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना।

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम ने किया हथुआ प्रखंड, एवं उचकागाॅव प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment