
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अक्टूबर।दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विराट दंगल का आयोजन किया गया है।इसकी जानकारी देते हुए युवा आयोजक
मृत्युंजय भारद्वाज ने बताया की दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर 2 अक्टूबर 25 को विराट दंगल का आयोजन हो रहा है। इसमें जिला और दूसरे राज्यों के प्रसिद्ध पहलवानों से कुश्ती का नजारा देखने को मिलेगा। यह आयोजन आरा सलेमपुर पथ पर स्थित हेमतपुर गांव के नंदकेश्वर सिंह पहलवान के अखाड़ा में निर्धारित है। आयोजकों ने नगर वासियों से अनुरोध किया है कि गुरुवार के दिन, समय 1:00 से विभिन्न क्षेत्रों से पधारे प्रसिद्ध पहलवानों की कुश्ती को देखें ,उनके प्रतिभा से सीखने का काम करें ,और इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। यह केवल खेल ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध खेल में कुश्ती भी शुमार है।इसके माध्यम से भी पद प्रतिष्ठा और विश्व के प्रसिद्ध पहलवान बनने का गौरव प्राप्त हो सकता है। यह गर्व का विषय है कि कई वर्षों से इस विराट दंगल का आयोजन आयोजन समिति के माध्यम से, ग्राम वासियों के सहयोग से संचालित हो रहा है।सभी प्रतिभागियों, विजयी को पुरस्कृत, सम्मानित,मेडल अंग वस्त्र देकर समिति तथा मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
