RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बेतिया:जिलाधिकारी ने समाहरणालय परिसर अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

बेतिया/बिहार 22 जनवरी।जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने आज समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, जिला अल्पसंख्यक कार्यालय, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, जिला परिवहन कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्यालयों के सुचारू संचालन के लिए कारगर कार्रवाई करें। अधिकारियों एवं कर्मियों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित की जाय। विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप कार्यों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित किया जाय।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यालय तथा कार्यालय परिसर की समुचित साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था प्रॉपर तरीके से सुनिश्चित किया जाय। कार्यालय को व्यवस्थित रखा जाय। विभिन्न कार्यों से आने वाले लोगों के साथ कुशल व्यवहार किया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालयों में क्या-क्या कार्य निष्पादित किये जाते हैं, इसे सुस्पष्ट अक्षरों में अंकित कराया जाय ताकि लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
जिला परिवहन कार्यालय निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने किये जा रहे कार्यों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। उनके द्वारा बताया गया कि राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य को ससमय प्राप्त कर लिया जायेगा। ड्राईविंग लाईसेंस का ससमय निष्पादन कराया जा रहा है। नियमित रूप से वाहनों की जांच करायी जा रही है। जिला परिवहन कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का निवर्हन ठीक ढंग से कर रहे हैं।
निरीक्षण के क्रम में एमभीआई अनुप कुमार सिंह की खोज की गयी, सिंह नहीं मिलें। उनकी अनुपस्थिति को लेकर जिलाधिकारी द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उनसे स्पष्टीकरण पूछा जाय। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि अनुप कुमार सिंह, एमभीआई की अनुपस्थिति में प्रशिक्षु एमभीआई पूजा कुमारी कार्य करेंगी। प्रशिक्षु एमवीआई पूजा कुमारी को हैंड डिवाइस और शक्ति प्रदान करने हेतु विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी द्वारा संतोष प्रकट करते हुए कहा गया कि वर्तमान जिला परिवहन पदाधिकारी जनहित में अच्छा कार्य कर रहे हैं। लंबित मामलों के निष्पादन में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।
उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालयों के कार्यों को और तीव्र गति से निष्पादित करने की आवश्यकता है। ड्राईविंग लाईसेंस तथा अन्य कार्यों से आने वाले लोगों को बेवजह परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाय।
जिलाधिकारी द्वारा जिला परिवहन कार्यालय के विभिन्न काउंटरों पर कार्यों का जायजा लिया गया। संबंधित कर्मियों से जानकारी ली गयी तथा आवेदकों से फीडबैक लिया गया। कर्मियों को तत्परतापूर्वक ससमय कार्यों को निष्पादित करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल राय, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, ललन प्रसाद, जिला नजारत उप समाहर्ता, अनिल कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, किशोर आंनद, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, अनंत कुमार, निदेशक, डीआरडीए, अरूण प्रकाश, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : पुलिस ने पिस्टल के साथ एक को किया गिरफ्तार! गया जेल।

rktvnews

रेशमा ने स्वार्थ नहीं, परमार्थ की जिंदगी बिताई: इंद्रेश कुमार

rktvnews

हनुमानगढ़:एनएमपीजी कॉलेज में खेल सप्ताह का दूसरा दिन!बुधवार को होगा क्रिकेट का फाइनल मुकाबला, 8 टीम मैदान में।

rktvnews

अयोध्या-उज्जैन का ऐतिहासिक संबंध रहा है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बागपत में भव्य रूप से मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस व राष्ट्रीय बालिका दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ‘पर्यावरण-2025’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment