RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं सचिव के साथ की बैठक।

बक्सर/ बिहार 12 जनवरी।आज 12 जनवरी 2024 को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के क्रम में निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन की तिथि में वृद्धि एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि EVM/VVPAT का प्रथम स्तरीय जाँच कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं FLC OK EVM/VVPAT की सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव को उपलब्ध करा दिया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना था। परन्तु भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार पटना के निदेशानुसार अंतिम प्रकाशन की तिथि 05 जनवरी 2024 से बढा कर 22 जनवरी 2024 कर दिया गया है।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दिनांक 11.01.2024 तक जिलें में कुल 49447 नये मतदाताओं को पंजीकरण किया गया तथा 14793 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से विलोपित किया गया है। साथ ही 17042 मतदाताओं का नाम संशोधित किया गया।
दिनांक 16.01.2024 से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिलें के सभी विधान सभा क्षेत्रों में चलने वाले जागरूकता एवं प्रशिक्षण रथ के संबंध में जानकारी दी गई। सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव से आसन्न निर्वाचन को देखते हुए सभी बूथों पर बी0एल0ओ0 नियुक्त करने का निदेश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : बिहार मे बदलाव के लिए जन शक्ति जनता दल को दें आशीर्वाद : तेजप्रताप 

rktvnews

भोजपुर:झंडोतोलन के बाद घर लौट रहे शिक्षक को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर: गड़हनी और सहार पीएचसी में एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का कार्य बहिष्कार जारी।

rktvnews

वैशाली:जनसेवाओं में लापरवाही, अनियमितता एवं भ्रष्ट आचरण किसी भी स्तिथि में नहीं किया जायेगा बर्दाश्त : जिलाधिकारी

rktvnews

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का हल्दिया मल्टी-मॉडल टर्मिनल पीपीपी ऑपरेटर आईआरसी नेचुरल रिसोर्सेज को सौंपा गया।

rktvnews

Leave a Comment