RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:पूर्व प्राचार्य की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि ,कंबल व भोजन का हुआ वितरण।

शिक्षा ही प्रगति का एकमात्र आधार:अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह
कृतियां सदा अमर रहती है:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जनवरी।जिला स्कूल के पूर्व प्राचार्य, शिक्षा योगी स्व. राजेश्वर सिंह की चतुर्थ पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन लावारिस सेवा केंद्र आरा में हुआ जिसकी अध्यक्षता सेवा केंद्र के अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी लाल दास राय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में वरीय अधिवक्ता, बार के पूर्व अध्यक्ष राम सुरेश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी ,अधिवक्ता और सेवा केंद्र के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन,स्वर्गीय सिंह के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि तथा मंगलाचरण से प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम का विषय प्रवेश बड़े पुत्र, वरीय अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने कराया।पिता जी का स्मरण करते रुधें शब्दों में कहा उनके एक एक संदेश शिक्षा को बढ़ावा देने ,समाज का उत्थान और सामाजिक पारिवारिक एकता के लिए रहता था। शिक्षा ही प्रगति का एकमात्र आधार है। इसीलिए जीवनपर्यंत शिक्षा का अलख जगाते रहे।
वही अध्यक्षीय भाषण में लाल दास राय ने कहा कि राजेश्वर बाबू की कृति, उनके कार्यों को,उनके गुणों को उनके पुत्र द्वारा लगातार समाज के कमजोर लोगों को कंबल,भोजन व अन्य सहयोग कर पुण्यतिथि पर याद करते है, अति सराहनीय कार्य है ।एक सच्चे पुत्र होने का फर्ज मनोज जी निभा रहे हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में राम सुरेश सिंह ने कहा कि स्वभाव से महान संत,सहयोगी के रुप से दानवीर, शिक्षक के रूप में अभिभावक, विद्यार्थियों के लिए एक कुंभकार और समाज में सर्वधर्म समभाव के रूप में सबके बीच लोकप्रिय थे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके छोटे पुत्र संतोष सिंह ने उपस्थित सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिताजी के आदर्शों का,उनकी भावनाओं का ,उनके अधूरे सपनों को, हम दोनो भाई प्रतिवर्ष पुण्यतिथि पर और भव्यता के साथ विस्तारित करने का प्रयास करेंगे।आप सबों के उचित मार्गदर्शन की जरूरत है।
अंत में उपस्थित जरूरतमंद लोगों को कंबल और खाना का पैकेट वितरित किया गया।

Related posts

हिंडनबर्ग रिसर्च का आरोप : सेबी प्रमुख माधबी बुच और उनके पति की अडानी रिपोर्ट से जुड़े ऑफशोर फंड में है हिस्सेदारी।

rktvnews

ऊर्जा क्षेत्र: भोजपुर और बक्सर जिले को मिली 245.96 करोड़ रुपए की बिजली परियोजनाएं।

rktvnews

भोजपुर:बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट ने भीम राव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित किया कार्यक्रम।

rktvnews

धर्मेन्द्र प्रधान ने अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के शिक्षा मंत्री माननीय डॉ. अहमद अल फलासी से भेंट की।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को रवाना किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment