आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 06 जुलाई। आज महाराजा कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा वृक्षारोपण कर के वन महोत्सव मनाया गया। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ आभा सिंह के कर कमलों द्वारा पौधारोपण से हुआ। वरिष्ठ शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी पौधारोपण किया।पर्यावरणविद अंशु मालिनी ने वृक्षों का दान कर वृक्षारोपण में सहयोग किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विभा वर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए वन महोत्सव के महत्व को को बताया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्वयंसेवक समीर सिंह और आलोक राज ने किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अंकित ठाकुर ,निशांत , पूजा कुमारी ,नेहा कुमारी ,अंजली कुमारी ,अंजलि तिवारी ,मेधा सहाय, शेर बहादुर, प्रवीण कुमार, मानसी पांडे आदि एवं शिक्षकों में डॉ सुनीता शर्मा, डॉ. संध्या रानी ,डॉ. संजय कुमार, डॉ. गौतम कुमार सिंह, डॉ. प्रज्ञा राय, डॉ. पूनम, डॉ. राजेश ,डॉ. वंदना ,डॉ.ओम प्रकाश, डॉ. सूची ,डॉ. कनक, डॉ. सुशील ,डॉ. मोना , मीनाक्षी, श्वेता , रेखा आदि उपस्थित रहें।


