RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

बिहार:भारतीय पुलिस सेवा के कई पदाधिकारियों का स्थानांतरण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 27 जनवरी। बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के कई पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर उनका नव पदस्थापन किया है। इनमें अपर पुलिस महानिदेशक से लेकर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं। अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) सुशील मानसिंह खोपड़े को अपर पुलिस महानिदेशक मद्य निषेध, अपर पुलिस महानिदेशक मद्य निषेध अमृत राज को अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान), पुलिस महानिरीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस राजेश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) तथा पुलिस महानिरीक्षक, विशेष सशस्त्र पुलिस का अतिरिक्त प्रभार, पुलिस महानिरीक्षक सह अपर महासमादेष्ठा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं तथा निदेशक सह राज्य अग्निशमन पदाधिकारी एम सुनील कुमार को पुलिस महानिरीक्षक केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) का अतिरिक्त प्रभार, पुलिस महानिरीक्षक नागरिक सुरक्षा राजीव रंजन को पुलिस महानिरीक्षक आधुनिकीकरण, पुलिस उप महानिरीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो एस प्रेमलथा को पुलिस महानिरीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पुलिस उप महानिरीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस केंद्रीय मंडल विनोद कुमार-2 को पुलिस उप महानिरीक्षक (मानवाधिकार), पुलिस उप महानिरीक्षक सह उप निदेशक बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर, मो अब्दुल्लाह को पुलिस उप महानिरीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पुलिस अधीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो मीनू कुमारी को पुलिस उपमहनिरीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बनाया गया है।

Related posts

मोहम्मद हारून हुए सम्मानित।

rktvnews

भोपाल:स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से राष्ट्र के युवाओं में नई ऊर्जा का किया संचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर मत्स्य पालकों को किया गया सम्मानित, मत्स्य पलकों के बीच 1 करोड़ 60 लाख मत्स्य स्पॉन का वितरण।

rktvnews

गया जिला प्रशासन ने 28 सितंबर को पितृपक्ष मेले का उद्घाटन, पैगम्बर मोहम्मद जुलूस और गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाई रणनीति।

rktvnews

भोजपुर:जीवतिया महापर्व पर बाबा दिनेश्वर नाथ धाम में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़।

rktvnews

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की

rktvnews

Leave a Comment