RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:एमएलसी चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत, बिहार में भाजपा के नए बुलडोजर राज के खिलाफ पहला जनादेश: भाकपा–माले

भाकपा–माले ने सोनू राय समेत भोजपुर–बक्सर के पंचायत प्रतिनिधियों और इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को दी बधाई।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 मई।भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय से विधान परिषद चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत को बिहार में भाजपा के नए बुलडोजर राज के खिलाफ पहला मजबूत जनादेश करार देते हुए भाकपा–माले जिला सचिव अभ्युदय ने कहा है कि यह आने वाले समय में जनता की संघर्षशील जुझारू एकता का संकेत है. लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनाधिकारों पर पटना-दिल्ली की सरकारों के जारी हमलों के खिलाफ संघर्ष को इस जीत से बल मिलेगा.

भाकपा–माले ने इस जीत के लिए सोनू राय समेत भोजपुर–बक्सर के पंचायत प्रतिनिधियों और इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है और इस जीत के राजनीतिक संदेश को व्यापक दायरे में ले जाने की अपील की है. भाकपा–माले ने कहा है कि एक तरफ जहां भाजपा की मोदी सरकार तमाम संवैधानिक संस्थाओं को कमज़ोर करती जा रही है वहीं चुनावी तिकड़मों, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और विभाजनकारी राजनीति के बल पर चुनावों को हड़पती चली गई है. ऐसे में लोकतंत्र व संविधान की रक्षा बड़ी सामाजिक–राजनीतिक गोलबंदी के बल पर ही की जाएगी. इस जीत से भोजपुर समेत पूरे शाहाबाद में इस मुहिम को ऊर्जा मिलेगी.

Related posts

मस्कट, ओमान में प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन की लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती।

rktvnews

राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने न्यूयॉर्क में श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय की स्थायी सचिव डायोन जेनिंग्स के नेतृत्व में जमैका के दल से मुलाकात की।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन के आकस्मिक वेतनभोगी मजदूरों को अनुग्रह राशि के एकमुश्त भुगतान के लिए 179 कार्य दिवस पूरा करने के प्रावधान में छूट को मंजूरी दी।

rktvnews

भगवान विष्णु के 16वें अवतार हैं भगवान परशुराम : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने “आठवां पोषण पखवाड़ा” के तहत जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुगम यातायात के लिए दिए निदेश।

rktvnews

Leave a Comment