RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

डर…! : रवि शंकर सिंह

रवि शंकर सिंह

डर

गहरी रात में
दूर कहीं से
आती लावारिश कुत्तों की आवाजें
बेहद डरावनी लगती हैं
फिर भी डरो नहीं
सो जाओ बच्चों

बचपन से ही
परिचित हूँ मैं ऐसी आवाजों से
कभी डरावनी रस्मयी
कभी फफक -फफककर रोने की
कभी झूंड में ठहाकों की गूंज
कभी अपने में लड़ने -झगड़ने की
ये सब सुन -सुनकर ऊब गया हूँ
मेरे कान पक गए है

इसी तरह
जो जानते -समझते हैं उन्हें
वे डरते नहीं ,घबराते नहीं
मुकाबला करते है रूबरू
तोड़ देते है
उनके नुकीले दाँत…

चलो सो जाओ
तुम्हारे कहने के बावजूद
नहीं सुनाऊंगा कोई कहानी
नहीं दोहराऊंगा दादी का कहा
कि एक था राजा
एक थी रानी
तुम जानो, तुम समझो
ना राजा था, ना रानी
वे दरिन्दें थे
ख़ून चूसने वाले थे
उनकी भूख मिटाने के लिए
मज़लूमों के मांस के लोथड़े नित
पेश करते थे उनके सेनापति

जिनका इतिहास बनाना चाहिए था
वही तो उनके निवाले थे
सिर्फ उनकी हड्डियाँ
अवशेष के रूप में
ढही पुरानी इमारतों के ज़मीदोज़
मकबरे से निकल रही

उनको शर्तिया मालूम होगा कि
जो हम डर के महल बना रहे है
उसे एक दिन वह मुफलिस
पत्थर मारेगा काँच की खिड़की पर
तोड़ देगा सजाए हुए डर को !

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 19 जून 26

rktvnews

चिल्फी गांव के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बच्चों में शिक्षा के प्रति आया सकारात्मक बदलाव!शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बैगा बच्चे बोेलने लगे फर्राटेदार अंग्रेजी

rktvnews

भोजपुर:ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में मना हरियाली संग सावन दिवस, बच्चों ने गाया रक्षाबंधन गीत।

rktvnews

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने नागर विमानन मंत्रालय और सीआईआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एयरोस्पेस सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

सामाजिक ऑडिट सलाहकार निकाय (एसएएबी) की पहली बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

भोजपुर:लोकप्रिय शिक्षाविद् एवं पूर्व प्रधानाचार्य कामेश्वर नाथ श्रीवास्तव का निधन।

rktvnews

Leave a Comment