RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:नवागंतुक जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने बागपत के 32वें जिलाधिकारी के रूप में किया कार्यभार ग्रहण।

शासन की प्राथमिकता ही जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, विकास कार्यों एवं योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार
नई कार्यसंस्कृति अपनाएगा बागपत प्रशासन, जनभागीदारी और नवाचारों से सुशासन को मिलेगा बढ़ावा

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)23 सितंबर।नवागंतुक जिलाधिकारी आईएएस दिव्यांशु पटेल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में पहुंचकर आज जनपद बागपत के 32वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। दिव्यांशु पटेल 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। बागपत जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले वह मुरादाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत्त थे। वह खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त, एफएसडीए मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव, सहायक मजिस्ट्रेट बाराबंकी के पद पर शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने कहा कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन की मंशानुरूप सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन कराया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके और पात्र व्यक्ति को योजना से सीधा जोड़ा जा सके। शासन द्वारा जो भी संचालित योजनाएं चलाई जा रही हैं वह पात्र लोगों तक पहुंचाना हम सबका मुख्य उद्देश्य रहेगा। वर्तमान में प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप स्वास्थ्य, शिक्षा और विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया जायेगा तकनीकी और नवाचारों को विकसित किया जाएगा। उद्योग के क्षेत्र में बागपत को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजीव कुमार राय, एडीएम न्यायिक देवेंद्र कुमार पांडे, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:भकुरा पंचायत सहित कई अन्य गांवों में “हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान का हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बातचीत की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मंडला से भी प्रारम्भ होगी पीएमश्री वायु सेवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश भूलेख पोर्टल 01 से 5 अप्रैल तक रहेगा बंद।

rktvnews

चतरा:जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:तुलसी जयंती पर रामचरित मानस में समाहित धार्मिक और सामाजिक संदेशों कि की गई विवेचना।

rktvnews

Leave a Comment