RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जागरूकता रथ 15 फरवरी तक जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आमजनों को करेगी जागरूक:उपायुक्त

चतरा/झारखंड 18 जनवरी।सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर 15 फरवरी, 2024 तक चतरा जिला में एक माह तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में आज उपायुक्त अबु इमरान ने समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा माह जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उपायुक्त ने कहा यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखण्डों में भ्रमण कर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करेगा। साथ ही पूरे माह भर संचालित जागरूकता अभियान के दौरान जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित कर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा सड़कों पर चलने वाले वाहन चालक व आम राहगीरों को भी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने पर विशेष फोकस किया जायेगा। परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग, विभिन सरकारी व गैर सरकारी संगठनों की भागीदारी से सड़क सुरक्षा एवं होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे।
मौके पर पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेंट की गई “बिहार बढ़कर रहेगा” पुस्तक।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरितालिका तीज के अवसर पर बिहारवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत की बैठक मे मुद्दों पर चर्चा नहीं होने से उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी ने जताई  नाराजगी।

rktvnews

भोजपुर:वैदिक धर्म के उन्नायक हैं भगवान श्रीपरशुराम- आचार्य भारतभूषण

rktvnews

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं दी।

rktvnews

जयहिंद नेशनल पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का नोएडा में हुआ भव्य उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment