
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 नवंबर।जिला प्रशासन भोजपुर द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के अवसर पर भोजपुर जिलान्तर्गत सभी 07 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों का बाजार समिति आरा स्थित मतगणना केंद्र में 14 नवम्बर को होने वाले मतगणना के दिन जन-सुविधा हेतु ट्रैफिक प्लान का निर्धारण किया गया है। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी हितधारकों से यातायात प्लान का अनुपालन करने की अपील की है।
यातायात व्यवस्था
धोबीघटवा मोड़ से बाजार समिति होते हुए ओवरब्रीज तक मुख्य पथ आम नागरिकों के लिए दिनांक 14.11.2025 को प्रातः 06:00 बजे से बन्द कर दिया जाएगा, जो मतगणना की समाप्ति तक प्रतिबंधित / बंद रहेगा।
इस दौरान वाहनों के आवागमन के लिए
(1) जीरो माईल की तरफ से आने वाले वाहन बिहारी मील रोड होते हुए सीधे बिहारी मील तथा रेलवे पूर्वी ओवरब्रिज होकर परिचालित होंगे।
(2) धरहरा की तरफ से पीरो एवं जगदीशपुर के तरफ जाने वाले वाहनों का परिचालन पूर्वी रेलवे ओवरब्रिज, बिहारी मील, जीरो माईल होते हुए होगा।
(3) बस स्टैण्ड से बक्सर की तरफ जाने वाले वाहनों का आवागमन कतीरा मोड़, पकड़ी चौक, एवं चंदवा मोड़ होते हुए होगा।
(4) पश्चिमी रेलवे ओभरब्रीज से धोबीघटवा मोड़ के बीच ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। इस पथ से सिर्फ मतगणना कर्मी एवं मतगणना कार्य से संबंधित पदाधिकारियों के वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।
चन्दवा मोड़, कतीरा मोड़, न्यु पुलिस लाईन से आने वाले रास्ते पर कैथोलिक मिशन स्कूल के पास, पश्चिमी रेलवे ओवरब्रिज के दक्षिण छोर पर, धोबी घटवा मोड़ तीन मुहान मुख्य पथ पर एवं बाजार समिति के दक्षिण भाग में अनाईठ एवं भेलाई जाने वाले रास्ते तथा अन्य चिन्हित स्थलों पर एक-एक ड्रॉप गेट का निर्माण किया जा रहा है। जिस पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मतगणना परिसर में प्रवेश हेतु अधिकृत वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश को दिनांक 14.11.2025 को प्रातः 05:00 बजे से मतगणना समाप्ति तक पूर्णतः निषेध रखेंगे।
आज 13 नवंबर के रात्रि 10:00 बजे से मतगणना कार्य समाप्ति तक आरा शहरी क्षेत्र में बड़ी/भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
i. बामपाली मोड़ से आरा शहर के तरफ भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
ii. कायमनगर कट से आरा शहर के तरफ भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
असनी कट से आरा शहर के तरफ भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
iv. तेतरियाँ मोड़ से आरा शहर के तरफ भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
V. जीरो माईल से आरा शहर के तरफ भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
vi. गांगी पुल चौक से आरा शहर के तरफ भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
vii. सनदियों के तरफ से पुरानी पुलिस लाईन होते हुए आरा शहर के तरफ भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
