RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आज प्रधानमंत्री देश वासियों को 2047 तक विकसित बनाने के लिये किया संवाद।

आरा /भोजपुर18 जनवरी।प्रधानमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा मे देश के विभिन्न क्षेत्रों के शहरी क्षेत्रो के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया । उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पीरो के जामआवो और कतार में’मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ के माध्यम से किया गया। संवाद कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विभिन्न राज्यो के लाभार्थियों से संवाद कर प्राप्त योजनाओं के बारे मे जानकारी प्राप्त की।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन मे देश के शहरी क्षेत्रो के गरीब और असहाय लोगो के लिए चल रहे केन्द्रीय योजनाओं के साथ शहरी क्षेत्रों मे किए गए विकास कार्यो को बताया।उन्होने कहा कि आवास योजना, उज्जवला योजना, मुद्रा योजना आदि अनेक योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे है।
उक्त अवसर पर उपस्थित दक्षिण बिहार भाजपा के सह प्रभारी मिथिलेश कुशवाहा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पूरे देश मे चल रहा है,जिसके माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने का काम हो रहा है। जो लोग योजना से वंचित है उन्हे उक्त यात्रा रथ के माध्यम से जानकारी दे कर कार्यकताओ द्वारा लाभान्वित किया जा रहा है। उदय सिंह जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश को 2047 तक विकसित बनाने का संकल्प के साथ कार्य कर रहे है।आज देश पाँचवी अर्थव्यवस्था वाली देश बन गया है और बहुत जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था देश हो जाएगा। जिला महा मंत्री पूनम कुशवाहा ने कहा कि आजादी के बाद जितना देश का विकास नरेन्द्र मोदी ने किया,आज तक कोई नही किया और यह विकास कार्य रूकने वाला नही है।उनके विकसित भारत के संकल्प को भाजपा के कार्यकर्ता और देश की जनता पूरा करने के लिए संकल्पित हो गया है।
वही कार्यक्रम जिला प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी पूरा हो सकता है,जब हम भारत के लोग विकसित होंगे ।आज प्रधानमंत्री द्वारा केन्द्र सरकार की सारी योजनाएँ लोगो को विकसित करने वाली है जिससे देश बहुत तेजी से आगे बढ रहा है और देश निश्चित रूप से 2047 से पहले विकसित हो जाएगा।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्या सागर पांडेय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और लाभार्थी जनता उपस्तिथ थी।

Related posts

भोजपुर:वोटर अधिकार-यात्रा में शामिल होने सासाराम जा रहे दीपंकर भट्टाचार्य का आरा में किया गया भव्य स्वागत।

rktvnews

चतरा:आवास योजनाओं को समय पर पूर्ण करें, मनरेगा में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त रवि आनंद

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने उज्जैन में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया, स्ट्रांग रूम एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की।

rktvnews

गोपालगंज:डायरिया नियंत्रण अभियान को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का किया गया क्षमता वर्धन।

rktvnews

मोतीहारी:आभा कार्ड बनाने में राज्य में तीसरे स्थान पर पूर्वी चम्पारण !जिले में 10 लाख 89 हजार 866 लोगों का बना आभा कार्ड।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री को राम मंदिर की प्रतिकृति एवं पवित्र जल भेंट किया।

rktvnews

Leave a Comment