RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा में सामूहिक रूप से हुआ निःशुल्क “ध्यान योग केंद्र “का उद्घाटन।

डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा होगा संचालित।

योगाभ्यास सहित विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों की निःशुल्क मिलेगी सेवा।

कई रोगियों के रोग के उपचार के साथ कराया गया योगाभ्यास।

वक्ताओं ने कहा आज के तनावपूर्ण जीवन शैली में जया जैन ट्रस्ट द्वारा संचालित “योग ध्यान केंद्र” की बनेगी अपनी अलग पहचान।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 21 सितम्बर।स्थानीय जेल रोड स्थित चौबीसी जैन मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से निःशुल्क “ध्यान योग केंद्र” का उदघाटन हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जया जैन व संचालन पत्रकार नरेंद्र सिंह और धन्यवाद ज्ञापन धीरेंद्र कुमार जैन ने किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर इंदु देवी,पद्मश्री डॉ भीम सिंह भावेश(पत्रकार), सीनियर सिटीजन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह,साहित्यकार जनार्दन मिश्रा,अधिवक्ता डॉ विजय लक्ष्मी शर्मा, सवर्ण क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह,डॉ नन्द जी दुबे आदि ने कहा की वर्तमान समय आमलोगों के बीच तनावपूर्ण बना है क्योंकि इस आधुनिक जीवन में हर परिवार के बीच नए और पुराने लोगों की विचार धाराएं अलग अलग चल रही है।इससे उम्रदराज लोगों को अत्यधिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा की ऐसी परिस्थिति में डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट के अंतर्गत निःशुल्क संचालित” ध्यान योग केंद्र” अपने आप में एक सामाजिक पहचान स्थापित करेगा।योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य , योग प्रशिक्षिका अनीता सिंह,मनोचिकित्सक डॉ अरविंद कुमार राय,आयुर्वेद चिकित्सक डॉ उमेश सिंह,होम्योपैथ की डॉक्टर निर्मला सिन्हा, एक्यूप्रेशर नन्द किशोर राम,सर्वजीत कुमार,नारद मुनि तिवारी(शिक्षक) आदि ने अपनी अपनी चिकित्सा पद्वति के बारे में विस्तृत रूप से चर्चाएं की।
कार्यक्रम के दौरान एक्यूप्रेशर चिकित्सक नन्द किशोर राम की टीम द्वारा भिखारी ठाकुर परम्परा के कलाकार दुःखन पासवान समेत आधा दर्जन लोगों का उपचार किया गया। वहीं योग प्रशिक्षक स्वामी विक्रमादित्य और प्रशिक्षिका अनीता सिंह द्वारा दो दर्जन लोगों को ध्यान एवं योग कराया गया।कार्यक्रम में विश्व प्रकृति के यशवंत सिंह,पत्रकार विजय सिंह,पप्पू जी, सन्तोष कुमार सिंह,डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा,अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा के साथ साथ कई अन्य लोगों ने अपनी अपनी भूमिका निभाई।

Related posts

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

एनटीपीसी ने बालिका सशक्तिकरण मिशन के नए संस्करण का शुभारंभ किया।

rktvnews

दरभंगा:अवैध शराब कारोबारियों पर आफत,होली एवं लोकसभा चुनाव के मद्देजर मद्यनिषेध विभाग ड्रोन से रख रहा पैनी नजर।

rktvnews

चतरा:शहीद दिवस के अवसर पर अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में शहीदों की स्मृति मौन श्रद्धांजलि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 जनवरी 24

rktvnews

जयपुर:गांधी वाटिका में पेड़ों पर पक्षियों के लिए लगाये दाने एवं पानी के परिंडें।

rktvnews

Leave a Comment