RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बक्सर:महर्षि श्याम सुंदर दास +2 उच्च विद्यालय चक्की में आयोजित हुआ शिक्षा संवाद।

बक्सर/बिहार 16 जनवरी। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा आज महर्षि श्याम सुंदर दास +2 उच्च विद्यालय चक्की में आयोजित शिक्षा संवाद में भाग लिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं यथा पोशाक योजना, छात्रवृति योजना, साईकिल योजना, किशोरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री 10वीं उतीर्ण बालक/बालिका प्रोत्साहन/मेधावृति योजना, मुख्यमंत्री 12वीं उतीर्ण एस0सी0/एस0टी0 बालिका मेधावृति योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (इंटर स्तरीय), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक स्तरीय), बिहार दर्शन/परिभ्रमण योजना, कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय, ICT Lab & Digital Iitiative योजना, मिशन दक्ष, विशेष कक्षा, स्मार्ट क्लास, आधार केन्द्र, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भता योजना, कुशल युवा प्रोग्राम, अल्पसंख्यक बालक/बालिका छात्रावास योजना के बारे में वृहद तरीके से जानकारी मुहैया कराई गई।
शिक्षा संवाद में महर्षि श्याम सुंदर दास +2 उच्च विद्यालय से उत्तीर्ण एवं वर्तमान में महाराजा कॉलेज आरा भोजपुर की अध्ययनरत छात्रा ने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभ का व्यक्तिगत अनुभव साझा किया। छात्रा के द्वारा दिए गए सुझाव के संबंध में जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को छात्राओं के आवेदन में तकनीकी समस्याओं को दूर करने हेतु निदेशित किया।
कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग डुमरांव के द्वारा बताया गया कि चक्की प्रखंड अंतर्गत डुमरी से चक्की लहना रोड, L045 से अरक एवं चक्की से जवही दियर रोड निर्माण योजना की निविदा कर दी गई है। निविदा निस्तारण के उपरांत यथा शीघ्र कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
शिक्षा संवाद कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, वरीय प्रभारी चक्की प्रखंड, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान बक्सर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी चक्की अंचलाधिकारी चक्की, संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक/शिक्षक, छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Related posts

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोपाल:मध्यप्रदेश आज सबसे तेज गति से विकास करने वाला प्रदेश:उप मुख्यमंत्री शुक्ल

rktvnews

उत्तर प्रदेश: 21 नवंबर को पंच प्रण थीम पर जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम होगा आयोजित।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की 17-19 आयु वर्ग के युवक-युवतियों का मतदाता सूची में नाम पंजीकरण के संबंध में सरकारी एवं निजी उच्च विद्यालयों आई0टी0आई0 एवं पोलिटेकनिक कॉलेज के प्राचार्य तथा निजी कोचिंग संस्थान के संचालक के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर:विदाई समारोह में मिला गुरु मंत्र छात्राएं लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई करें : प्राचार्या ,प्रो मीना कुमारी

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मैट्रिक व इंटर परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment