RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक और महाराष्ट्र को SDRF के केन्द्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 1950.80 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी करने को मंज़ूरी दी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 19 अक्टूबर।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2025-26 के लिए कर्नाटक और महाराष्ट्र को SDRF में केन्द्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 1,950.80 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी करने की स्वीकृति दी है। 1,950.80 करोड़ रुपये की कुल राशि में से, कर्नाटक के लिए 384.40 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र के लिए 1,566.40 करोड़ रुपये इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अत्यधिक भारी वर्षा और बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत सहायता प्रदान करने के लिए स्वीकृत किए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, केन्द्र सरकार, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रति पूरी तरह कटिबद्ध है।
इस वर्ष, केन्द्र सरकार पहले ही SDRF के तहत 27 राज्यों को 13,603.20 करोड़ रुपये और NDRF के तहत 15 राज्यों को 2,189.28 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है। इसके अतिरिक्त, राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (SDMF) से 21 राज्यों को 4,571.30 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (NDMF) से 9 राज्यों को 372.09 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
केन्द्र सरकार ने बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से प्रभावित सभी राज्यों को आवश्यक NDRF टीमों, सेना और वायु सेना की तैनाती सहित सभी सहायता प्रदान की है। इस वर्ष मानसून के दौरान, बचाव और राहत कार्यों के लिए 30 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में NDRF की सर्वाधिक 199 टीमों की तैनाती की गई थी।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल ने बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा में श्रद्धापूर्वक माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

rktvnews

भोजपुर:तेजस्वी यादव की अगुआई में बनेगा नया बिहार:पूर्व विधायक विजयेन्द्र

rktvnews

पटना:तीन दिवसीय सतत पुनर्वास प्रशिक्षण-कार्यशाला के समापन पर विशेषज्ञों ने दिए परामर्श।

rktvnews

श्री सिद्धनाथ मनोकामना के बैनर तले हिंदू जागरण मंच द्वारा निकाली गई भव्य कांवर यात्रा।

rktvnews

भारतीय फार्मास्यूटिकल्स एवं मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ने अंतर्राष्ट्रीय भारतीय व्यापार मेला 2024 के 43वें संस्करण में हिस्सा लिया।

rktvnews

ब्यावरा में विकास पर्व के रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

Leave a Comment