RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

बक्सर/बिहार 02 जनवरी।आज 02 जनवरी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ विशेष संबंधी पुनरीक्षण 2024 एवं अन्य विषयों संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा निष्पादित फोटोग्राफिक्स समान प्रविष्टियाँ एवं जनसांख्यिकीय समान प्रविष्टियाँ के संबंध में समीक्षा किया गया। जिसमें अब तक निष्पादित DSE/PSE Within Part एवं Across Part में लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाया गया। जिसके संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा अगले 48 घंटों में लक्ष्य के अनुरूप PSE & DSE को निष्पादित करने का निदेश दिया गया। साथ ही लक्ष्य प्राप्त नहीं करने वाले बी0एल0ओ0 की कार्यों की अविलंब समीक्षा एवं बैठक करने का निदेश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निर्वाचन पदाधिकारी वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली जिला को बनाया जाएगा टीबी मुक्त जिला:जिलाधिकारी

rktvnews

आजमगढ़:”कोदंड” सिद्ध मंत्रों से अभिमंत्रित धनुष,राम की शक्ति एवं आत्मविश्वास का प्रतीक है:प्रमुख समाजसेवी एवं अंतर्राष्ट्रीय संयोजक अरविंद चित्रांश

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में कृत्रिम बाढ़ (आर्टिफिशियल फ्लड)से निपटने के उपायों का जायजा लिया।

rktvnews

भोपाल:राज्य सरकार के लिए मार्गदर्शक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्र सभागार में सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं जिला के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों का किया गया सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment