RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बक्सर: 20 जनवरी तक वर्ग 8 तक की निजी व सरकारी विद्यालय की कक्षाएं नही होंगी संचालित:जिलाधिकारी

बक्सर/बिहार 16 जनवरी।जिलें में बढते ठंड का मौसम और कम तापमान अभी भी जारी है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिला दंडाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के आदेशानुसार जिला के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग 08 तक शैक्षणिक गतिविधियों के संचालक पर दिनांक 20 जनवरी 2024 तक प्रतिबंध लगाया गया है। वर्ग 09 के ऊपर के कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक के पश्चात प्रतिबंधित रहेगी। मिशन दक्ष एवं बोर्ड परीक्षा हेतु पर्याप्त सावधानी के साथ विशेष कक्षाओं का संचालन इस आदेश से मुक्त रहेगा। सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक/शिक्षकोतर कर्मी विद्यालय में पूर्व के भाँति प्रातः 09:00 बजे से अपराहन 05:00 बजे तक अपने विद्यालय में उपस्थित रहेंगे एवं विद्यालयी/विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे। उक्त आदेश दिनांक 20.01.2024 तक प्रभावी रहेगा।

Related posts

सीमा शुल्क आयुक्तालय, इंदौर ने रायपुर में 3.89 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मूल सिगार और विदेशी मूल रोलिंग पेपर के साथ तस्करी कर लाई गई विदेशी मूल की 40.86 लाख सिगरेट नष्ट की।

rktvnews

चतरा :मंत्री सत्यानन्द भोगता ने एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2024 का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा स्वास्थ्य केंद्र में बेटी जन्मोत्सव – कन्या रत्न सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

इंदौर में राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस 2023 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने सभी संबंधित अधिकारियों संग की बैठक!मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में व्यवस्थाओं को लेकर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

नीतीश कुमार ने अधिकारी के सिर पर गमला रख दिया, प्रशांत किशोर बोले – नीतीश कुमार की शारीरिक और मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे राज्य का नेतृत्व कर सकें, उनको CM बनाए रखना BJP की मजबूरी।

rktvnews

Leave a Comment