RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

मकर संक्रांति के अवसर पर टाइगर फुटबॉल क्लब द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन।

आरा/भोजपुर 14 जनवरी। आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर टाइगर फुटबॉल क्लब पड़रिया के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय फाइनल फुटबॉल मैच पटना बनाम छपरा के बीच पड़रिया के खेल मैदान पर खेला गया। इस मैच का मंच संचालन जिला फुटबाल संघ भोजपुर के सचिव रविंद्र कुमार और सेमरीया बडहरा के मुखिया सुनील सिंह ने की।मैच की अध्यक्षता जिला फुटबाल संघ भोजपुर के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद ने की। मैच के शुरुआती चरण 12 मिनट में छपरा टीम के खिलाड़ी बिट्टू कुमार ने अपनी टीम की ओर से पटना के खेमे में शानदार गोल दाग दिया और एक गोल से बढ़त बना लिया।मध्यांतर तक छपरा टीम एक गोल से आगे रही मध्यांतर के बाद खेल शुरू हुआ छपरा टीम ने अंतिम तक यह बढत कायम रखी। इस तरह छपरा टीम ने मैच 1/0 से जीत कर कप पर कब्जा किया। मैच के निर्णायक के रूप में विनीत गौतम ,डॉ रंजन कुमार सिंह ,प्रशांत सिंह और धर्मेश उपाध्याय थे। मैच के मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अजय कुमार सिंह सीएमडी भारत प्लस इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड उपस्तिथ थे। मैच में बेस्ट 22 का पुरस्कार अक्षय सिंह और बेस्ट 11 का पुरस्कार मोहम्मद कादिर को दिया गया। इस मैच को कराने में सुजीत कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के सचिव रविंद्र कुमार, अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद, संरक्षक लाल बहादुर लाल, सक्रिय कार्यकर्ता मोहम्मद अशफाक एवं शशि भूषण सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

समुचित जल-वृष्टि के लिये मुख्यमंत्री ने महाकाल मंदिर में किया महारूद्र अनुष्ठान।

rktvnews

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विशेष अतिथि के रूप में नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रहीं स्वच्छता दीदियों को झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर: अकली देवी के शहादत स्मृति दिवस पर समारोह सह संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

सी-डॉट और सीएसआईआर-एनपीएल ने क्लासिकल और क्वांटम संचार में सहयोगात्मक अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने जनगणना के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

बिहार:राजभवन में भोजपुरिया कैलेंडर का भव्य लोकार्पण, राज्यपाल करेंगे अनावरण।

rktvnews

Leave a Comment