RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

समाजसेवी केदारनाथ यादव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

आरा /भोजपुर 14 जनवरी। आज समाजसेवी स्वo केदारनाथ यादव की श्रद्धांजली सभा का आयोजन पंचायत दालान भलुहीपुर आरा में वार्ड पार्षद प्रयाग यादव की अध्यक्षता मे किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कुंवर सेना के सेना प्रमुख निर्मल सिंह शक्रवार ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व विधान पार्षद लालदस राय एवम् पूर्व विधायक भाई दिनेश ने संयुक्त रूप से स्व o केदारनाथ यादव के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद लालदस राय ने कहा कि केदारनाथ यादव जी नेक दिल इंसान थे एवम् सब के सुख दुख में कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले व्यक्ति थे। पूर्व विधायक भाई दिनेश ने कहा कि स्वo केदारनाथ यादव जी से मेरा पुराना सम्बंध था एवम् हमे अभिभावक की तरह मार्ग दर्शन करते थे। राजद के वरिष्ठ नेता डॉo रघुबार प्रसाद ने कहा की केदारनाथ यादव जी सामाजिक न्याय की विचार धारा में विश्वास रखते थे एवम समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर रहने वाले और सामाजिक नफरत फ़ैलाने वालों के खिलाफ थे। माले के वरिष्ठ नेता एवम् आरा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुदीन अंसारी एवम् राष्ट्रीय कुंवर सेना प्रमुख निर्मल सिंह शकरवार ने संयुक्त रूप से कहा कि समाज के वंचित एवम् कमजोर लोगो के हक एवम् अधिकार के लिए सदैव लड़ते रहते थे और उनके आवाज़ों को बुलंद किया करते थे। धन्यवाद ज्ञापन राजद नेता भुवनेश्वर यादव ने किया। वार्ड पार्षद प्रयाग यादव ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा की केदार नाथ यादव के निधन से नगरवासियों एवम् मुहलवासियो को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वाले प्रमुख लोगो में अधिवक्ता अमित कुमार बंटी, सुभाष यादव, मो शमीम अहमद, अनिल शर्मा, मो असलम लाला यादव, राजेंद्र यादव,गया पाण्डे, रामदेव यादव, शिवकुमार यादव, सत्देव यादव,श्री भगवान यादव, अनिल यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी चंपारण:नियमित दवा का सेवन कर संतोष ने “एमडीआर टीबी” से पाया छूटकारा।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री का ऐलान : हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि।

rktvnews

भोजपुर : डीडीसी ने बिलौटी मे किया स्थल निरीक्षण! जवइनिया के कटाव पीङितों को आवंटित जमीन के वस्तु स्थिति की ली जानकारी।

rktvnews

सरकार में कायस्थों का भी हो प्रतिनिधित्व : लक्ष्मण कुमार

rktvnews

पटना:नेताजी के सपनों का भारत बनाने का ले संकल्प:महामंत्री माया श्रीवास्तव

rktvnews

लोकसभा में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए इण्डिया गठबंधन के सांसदों ने किया प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment