RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:बगवा पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद सिंह पर अपराधियों ने चलाई गोलियां।

आरा/भोजपुर 12 जनवरी। उदवंत नगर थाना क्षेत्र के पिएनिया मोड के पास गढ़नी थाना क्षेत्र के बगवा पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद सिंह के ऊपर अपराधियों ने चलाई गोलियां। प्राप्त सूचना के आधार पर बताया जा रहा है की पूर्व मुखिया विनोद सिंह स्कॉर्पियो गाड़ी से 11 जनवरी को दोपहर लगभग 1 बजे कही जा रहे थे जिनपर पूर्व के विवाद को लेकर कुछ अपराधियों के द्वारा गोली चलाई गई जिससे गोली उनके हाथ में लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच गई और उन्हें अपनी पुलिस गाड़ी में त्वरित गति से निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज कराया गया और घायल विनोद सिंह खतरे से बाहर है। उक्त घटना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक भोजपुर के द्वारा एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है जिसमें सहायक पुलिस अधीक्षक सदर, डी आई यू टीम प्रभारी और पूरी टीम तथा थाना अध्यक्ष उदवंत नगर, थाना अध्यक्ष नवादा और थाना अध्यक्ष गढ़नी, चरपोखरी को टीम में रखा गया है।पुलिस द्वारा बताया गया की घटना के बाद कुछ जगह पर छापामारी की गई है क्योंकि अभियुक्त की पहचान की जा चुकी है और अभियुक्त अभी मोबाइल बंद करके छुपे हुए हैं। पुलिस टीम लगातार छापामारी कर रही है और इसके साथ ही इस घटना में त्वरित गति से वारंट और कुर्की की प्रक्रिया भी की जा रही है। इस घटना में त्वरित गति से गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और साथ में वारंट और कुर्की की भी कार्यवाही निष्पादित की जाएगी।

Related posts

मुख्यमंत्री ने हैंडबॉल लीग की विजेता ट्रॉफी का किया अनावरण!राजस्थान पुलिस सेवा परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘‘वायदे से ज्यादा‘‘ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन।

rktvnews

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण।

rktvnews

आहार-2026: अंतरराष्ट्री य खाद्य और आतिथ्य मेला,जहां व्यवसाय जुड़ते, बढ़ते और विस्ता्र करते हैं।

rktvnews

छोटे दुकानदारों को मिलेगा 24 घंटे काम करने वाला “जियो एजेंटिक एआई” असिस्टेंट,जल्द ही 10 भारतीय भाषाओं में शुरू होगा।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:झारखण्ड पंचम राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष ने पूर्वी सिंहभूम भ्रमण के क्रम में बोड़ाम प्रखंड के सबर बहूल गांव का किया भ्रमण।

rktvnews

Leave a Comment