RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नारनौल:गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 12 जनवरी। स्थानीय आईटीआई मैदान में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में उपायुक्त उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने गुरूवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को इस समारोह की जिम्मेदारियां तय की।
डीसी ने निर्देश दिए कि समारोह में शामिल टुकड़ियों की रिहर्सल करवाई जाए। इस रिहर्सल पर विशेष फोकस दें। इसके बाद अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को होगी। रिहर्सल के समय भी एंबूलेंस व डाक्टर तथा बच्चों के लिए पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में उन्होंने निर्देश दिए कि एक कार्यक्रम 5 मिनट से अधिक नहीं होना चाहिए। इसके लिए भी लगातार रिहर्सल करवाएं। इससे पहले कमेटी समय से पहले सांस्कृतिक टीमों का चयन कर लें। गाने के बोल पहले चेक करें।
झांकियों के संबंध में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी से संबंधित मनमोहक झांकियां तैयार करवाएं। इसके लिए अभी से एक प्लान बना लें। यह झांकियां आईटीआई में एक दिन पहले पहुंच जाएं।
उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आईटीआई मैदान में साफ-सफाई का कार्य शुरू करवा दें। लोक निर्माण विभाग सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करें।
उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है। ऐसे में विभाग से संबंधित ड्यूटी को पूरे उत्साह के साथ करें। इसमें किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, एएसपी प्रबीना पि, एसडीएम मनोज कुमार, नगराधीश डा मंगल सैन के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर : डीएम और एसपी ने अपराधिक साजिश और गतिविधियों की जांच के उद्देश्य से आरा मंडलकारा में की छापेमारी।

rktvnews

झारखंड:जनता के सवालों पर भाजपा ने किया सभी 264 प्रखंडों में आक्रोश प्रदर्शन।

rktvnews

चतरा:गोवा कला गांव में दाल मिल व सरसों तेल मिल स्थापना की दिशा में पहल, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:प्रशासनिक कारणों से जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित।

rktvnews

गढवा:उपायुक्त की अध्यक्षता में वन अधिकार समिति से संबंधित बैठक।

rktvnews

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में ज्ञानोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment