RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)31 जनवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक की गई।
बैठक में जानकारी दिया गया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान भारत के जनजाति समुदाय के संपूर्ण उत्थान के लिए एक अति महत्त्वकांक्षी योजना है।चतरा जिले के 12 प्रखंड के 83 गांव के 1827 अनुसूचित जनजाति समुदाय के परिवारों के कुल 7700 व्यक्तियो को इस अभियान के अंतर्गत लक्षित किया गया है।इस अभियान के अन्तर्गत वर्तमान वर्ष को शामिल करते हुए वर्ष 2028-29 तक के कुल 5 वर्षों में 17 मंत्रालयों के 25 से अधिक महत्वपूर्ण हस्तक्षेपों/याजनाओं का कियान्वयन सैचुरेशन मोड में किया जाना है, जिसमें अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, विद्युतीकरण, मोबाईल कनेक्टिविटी, मोबाईल मेडिकल यूनिट्स, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन, आधार कार्ड निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण, समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत छात्रावास तथा क्लासरूम का निर्माण, स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स, ट्राइबल मार्केटिंग सेटर्स का निर्माण, वन अधिकार पट्टा से आच्छादित व्यक्तियों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन से जोड़ने सहित 25 से अधिक योजनाओं का सैचुरेशन मोड में विभिन्न विभागों के द्वारा क्रियान्वित किया जाना है। उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने जिला स्तरीय सभी विभाग चिन्हित जनजातीय ग्रामों में ग्राम सभा का आयोजन कर अपने योजनाओं से संबंधित गैप एनालिसिस कर टारगेट एवं अचीवमेंट का रिपोर्ट वर्षवार 15 दिनों के अंदर जिला कल्याण कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समिति का निर्माण करेंगे एवं सभी संबंधित विभागों के प्रखंड स्तरीय अधिकारियों/कर्मियों को शामिल करेंगे। प्रत्येक ग्राम के लिए एक जिम्मेवार सरकारी कर्मी को नोडल के रूप में प्रतिनियुक्त करेंगे। प्रत्येक निर्धारित ग्राम में धरती आबा अभियान के गाईडलाइन के अनुसार ग्राम सभा आयोजित करते हुए सभी मूलभूत आवश्यकताओं की गैप एनालिसिस विहित प्रपत्र में तैयार करेंगे।उपरोक्त ग्राम सभा में जेएसलपीएस के महिला समूह के सदस्य, त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं ग्राम प्रधान को अवश्य शामिल करेंगे। उपर्युक्त निदेशित बिंदुओं का अनुपालन करते हुए ससमय कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।
उक्त बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी शिशिर पंडित, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी दौलत कुमार, सभी संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

आगामी आईपीओ को लेकर एनएसई बोर्ड का फैसला।

rktvnews

कपास किसानों की बर्बादी : किसकी उंगलियां घी में?

rktvnews

भक्ति ही मुक्ति का श्रेष्ठ साधन है: आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष 5 से 12 अक्तूबर तक ब्रिजटाउन, बारबाडोस में आयोजित होने वाले 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:भूमि सम्बंधी आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु अंचल अधिकारी प्रतिदिन कार्यालय समय में कर रहे हैं आवेदकों से मुलाकात।

rktvnews

वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, नागरिकता के साथ मिली पहचान -जिला कलक्टर ने 14 पाक विस्थापितों को प्रदान की नागरिकता

rktvnews

Leave a Comment