RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

डॉ० अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं से मिला भाकपा-माले और आइसा की टीम।

डा०अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय की समस्याओं को आगामी विधानसभा सत्र उठाऊंगा-मनोज मंजिल

आरा/ भोजपुर 11 जनवरी।अम्बेडकर आवासीय बालिका विद्यालय में कल दुसित खाना से 13 छात्राएं बीमार पड़ने की खबर सुनकर बीमार छात्राओं से मिलने भाकपा-माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य सह अगिआंव से विधायक मनोज मंजिल,भाकपा-माले आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम,आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार,आइसा जिला सचिव विकाश कुमार,जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी,आइसा जिला सह सचिव रौशन कुशवाहा पहुंचे!इस दौरान छात्राओं ने बताया कि वार्डन रात में नहीं रहती है,कच्चा चावल खाने की वजह से छात्राओं की पेट में दर्द शुरू,13 लड़की ने बीमार पड़ी सबको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया अभी सभी छात्राएं ठीक हैं लेकिन सभी को घर भेज दिया गया!छात्राओं के रहने वाला आवास ठीक नहीं है जर्जर और जानलेवा बनते जा रहा है काफी दिक्कत और परेशानी उठानी पड़ती है!कमरा जर्जर है ऊपर से पानी टपकता रहता है!क्लास रूम जर्जर छत से पानी टपकता हैं।
शौचालय जर्जर है शिलिंग टूट कर गिरता है!कई विषयों का शिक्षक नहीं है जैसे हिंदी,फिजिक्स,केमेस्ट्री,बॉयलॉजी और भूगोल!आगे छात्राओं ने कहा कि समय पर कोर्स खत्म नहीं होता हैं!लड़कियां बीमार पड़ती है तो DWO sir मिलने नहीं आते हैं!छात्राओं ने DWO से अपने स्कूल के समस्याओं रखती है तो dwo sir बोलते हैं की पढ़ाई छोड़ दो!कंबल भी पतला मिला हुआ है कंबल से ठंडा नहीं जाता हैं कभी परेशानी होती हैं!सात घंटी पढ़ाई भी नहीं होता है!छात्राओं से बातचीत के दौरान अगिआंव भाकपा-माले के विधायक मनोज मंजिल ने भोजपुर जिला अधिकारी डीएम से मोबाइल फ़ोन से बातचीत की और डॉक्टर अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय की सभी समस्याओं बताया!
मनोज मंजिल ने कहा कि कल्याण विभाग के डायरेक्टर से भी बात करूंगा और विधानसभा में भी छात्राओं की सवाल और समस्याओं को उठाऊंगा।

Related posts

भोजपुर:सेमरिया एस एस माल के लकी ड्रा में दो सौ ग्राहकों में बंटा उपहार।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक,बैंकिंग सेक्टर नहीं कर रहा अच्छा कार्य !सरकारी योजनाओं के लोन के लिए अनावश्यक चक्कर ना लगवाए बैंकर्स: जितेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन।

rktvnews

ट्रेकोमा मुक्त भारत।

rktvnews

बाबा साहब, भारतीय संविधान और मौजूदा खतरे।

rktvnews

रायपुर : आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 1256 बच्चों का स्वर्णप्राशन।

rktvnews

Leave a Comment