RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी ने की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक,बैंकिंग सेक्टर नहीं कर रहा अच्छा कार्य !सरकारी योजनाओं के लोन के लिए अनावश्यक चक्कर ना लगवाए बैंकर्स: जितेंद्र प्रताप सिंह

बागपत/उत्तर प्रदेश 18 अगस्त। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति की बैठक की जिसमें उन्होंने बैंकर्स को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बैंकर्स अपनी कार्यशैली में सुधार करें अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें जो बैंकर्स सरकार की योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से बैंक के चक्कर लगवाते हैं और उनके लोन स्वीकृत होने के बावजूद भी उनके खाते में नहीं भेज पाते हैं ऐसे बैंकों को चिन्हित करते हुए उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जिन बैंकों ने डाटा नहीं दिया अक्रमण बैंकिंग अधिकारी बने बैठे हैं ऐसे अधिकारियों के खिलाफ उच्च अधिकारियों के लिए पत्र लिखा जाएगा ।
उद्यान विभाग की योजना की 30 दिन से बैंक ऑफ बड़ौदा में फाइल लंबित है जिसमें बैंक मैनेजर लोकेश शर्मा कोई रुचि नहीं ले रहे हैं जिनके खिलाफ पत्र लिखने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना स्ट्रीटर्स वेंडर 10000 वाले लोन में 350 आवेदन बैंक ने रिजेक्ट किए हैं और 20000 वालों में 427 आवेदन रिजेक्ट किए हैं जबकि पीएम स्व निधि योजना में 277 लोन ऐसे हैं जो बैंक ने स्वीकृत कर दिए हैं लेकिन लाभार्थियों के खाते में नहीं भेजें है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और तत्काल ऐसे लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजने के निर्देश दिए।
सीडी राशियों में बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ,बैंक ऑफ इंडिया की स्थिति अत्यंत खराब है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एमएल प्रतीक श्रीवास्तव डिविजनल मैनेजर अनिल मिश्रा एजीएम आरबीआई लीड बैंक मैनेजर राजेश पन्त, सहित बैंकर्स आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

नारनौल:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्चुअल माध्यम से दी जिला महेंद्रगढ़ को 172 करोड़ की 28 परियोजनाओं की सौगात।

rktvnews

लचीलेपन, नवाचार, समावेश और विकास के बारे में भारत की गाथाएं प्रामाणिकता और ईमानदारी के साथ बताई जानी चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक – मुख्य सचिव ने सम्बंधित विभागों को आपसी समन्वय से उत्तरदायित्वों के निर्वहन के दिये निर्देश।

rktvnews

झारखंड में नामांकन के पहले दिन दाखिल हुए उम्मीदवारी के तीन पर्चे।

rktvnews

प्रधानमंत्री मोदी ने नटवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment