RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

भोजपुर:सेमरिया एस एस माल के लकी ड्रा में दो सौ ग्राहकों में बंटा उपहार।

ग्राहको की संतुष्टि ही मुनाफा: प्रोप्राइटर कुन्दन कुमार साह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जून। बुधवार को बड़हरा प्रखंड अंतर्गत सेमरिया एस एस मॉल का लकी ड्रॉ आयोजन रखा गया। हर साल की भांति इस साल भी एस एस मॉल के ऑनर कुंदन जी द्वारा अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए आकर्षक ईनाम हर खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार की व्यवस्था की थी। ताकि हर खरीदार को उपहार मिल सके ।अच्छे एवं कम दामों में अपने ग्राहकों को अच्छी कपड़ों की क्वालिटी देने में मशहूर एस एस मॉल ने एक भव्य लकी ड्रा का आयोजन किया ।जिसमें बड़हरा प्रखंड एवं दुर दराज के ग्राहक खरीदारी कर अपना भाग्य आजमाने लकी ड्रा के आयोजन में सम्मिलित हुए। ग्राहकों को भरोसा था कि समान खरीदारी पर कुछ ना कुछ उपहार अवश्य मिलेंगे जो पूर्व से मिलते आ रहे हैं। प्रोपराइटर कुंदन कुमार साह ने बताया कि यह आयोजन ग्राहकों के लिए प्रतिवर्ष होता है ग्राहक भी इस आयोजन का इंतजार करते हैं ।उन्हें भरोसा है कि मॉल द्वारा निश्चित रूप से उपहार दिया जाएगा। कस्टमर हमारे लिए भगवान है और उनकी सेवा से हम संतुष्ट हैं। यही हमारा मुनाफा है। इन्होंने बताया कि यह दूर दराज ग्रामीण लोगों का विश्वास है कि अब तक बबुरा सिमरिया और सरैया से मॉल का सफलतापूर्वक संचालन हो रहा है और ग्राहकों को पूर्णता संतुष्टि मिल रही है।विशेष बात रहती है कि मॉल में सभी सामानों का दाम फिक्स रहता है ताकि किसी भी कस्टमर को – छोटे हो या बड़े ,धनी हो सामान्य हो सबको एक दर में सामान एक स्थान पर उपलब्ध हो जाता है ।कहीं कोई बारगेनिंग ,ठगहारी तथा ज्यादा रुपया लेने की कोई संभावना नहीं रहती है ।यही करण है की मॉल पर लोगो का अत्यधिक विश्वास रहता है।ईनाम सभी को दिया गया कुंदन जी द्वारा अपने ग्राहकों को अच्छे से अच्छा सुविधा देने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं ।इस मेहनत एवं लगन की देन है जो इतने कम समय में सेमरिया बाजार पर अपना एक नई पहचान बनाए हुए हैं ।जिसके कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना एस एस मॉल ।।लकी ड्रा विजेताओं को गिफ्ट देकर एस एस मॉल के व्यवस्थापकों द्वारा सम्मानित किया गया। प्रथम प्राइज फ्रिज था इसके विजेता धनजी यादव लाल के टोला निवासी हैं, द्वितीय प्राइज विजेता है गोलू कुमार जिन्हें एलइडी टीवी दिया गया,ये मथुरापुर निवासी हैं ।तीसरा प्राइज वाशिंग मशीन था जो गजाधर ठाकुर बड़हरा निवासी को मिला ।चौथ प्राइज कन्हैया राय को कुलर दिया गया जो लाल के टोला निवासी हैं। ऐसे ही करके बहुत सारे और गिफ्ट दिए गए ग्राहकों को लगभग छोटे बड़े गिफ्ट मिलकर 200 के ग्राहकों में वितरित किया गया जो अपने आप में एक गौरवशाली परंपरा है।
इस लकी ड्रा के आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्वी जिला परिषद पूजा सिंह सेमरिया पंचायत के मुखिया सुनील सिंह ,अंजनी पांडे ,कमलेश जी साथ ही बीजेपी हेड क्वार्टर से चलकर आए वक्ता के रूप में मनीष पाण्डेय जो पूरे माहौल को तपती धूप में अपने वक्तव्य से लोगों के जोड़े रखा।इस कार्यक्रम में व्यवस्थापक पवन जी पंकज जी चंदन जी कुंदन जी थे सहयोगी में राजू सिंह रितेश सिंह अजय विकास प्रकाश एवं अन्य लोग अपनी भूमिका निभाई।

Related posts

झारखण्ड:धर्मेंद्र गोस्वामी बने मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार।

rktvnews

भाकपा-माले ने चलाया सदस्यता अभियान!लोगों ने सामुहिक रूप से ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

ममता का किला ढहा, भगवा लहर का उदय

rktvnews

मध्यप्रदेश:सभी प्रकार की सुविधाएँ गरीब तक पहुंचाने की गारंटी है विकसित भारत संकल्प यात्रा : डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने तथा जागरूकता फैलाने की जरूरत है : प्रोग्राम आफिसर

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने दौसा में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

Leave a Comment