RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

हनुमानगढ़:खेल सप्ताह का चौथा दिन; लंबी कूद, दौड़, रिले दौड़ के हुए मुकाबले!13 जनवरी को होगा खेल सप्ताह का समापन।

हनुमानगढ़/राजस्थान 11 जनवरी। स्थानीय राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय में खेल सप्ताह के अन्तर्गत चौथे दिन गुरुवार को लम्बी कूद (पुरूष एवं महिला), 100 मीटर दौड (पुरूष एवं महिला), 200 मीटर दौड (पुरूष एवं महिला), 400 मीटर दौड (पुरूष एवं महिला), 800 मीटर दौड (पुरूष एवं महिला), रिले दौड (100×4) मीटर, रिले दौड (400×4) मीटर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार जांगिड ने खिलाडियों के बीच उपस्थित रहकर खिलाडियों का हौसला बढाया तथा उत्साहवर्धन किया।
लम्बी कूद महिला वर्ग में प्रथम स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पुष्पा पुत्री मधाराम, तथा द्वितीय स्थान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रेखा पुत्री हरिराम रही। लम्बी कूद पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर एमए प्रथम वर्ष के छात्र अंकुश पुत्र बंशीलाल तथा द्वितीय स्थान पर एमए फाइनल वर्ष छात्र रवि पुत्र जयसिंह रहा। 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पुष्पा पुत्री मधाराम द्वितीय स्थान एमए प्रथम वर्ष की छात्रा सुमन पुत्री कैलाश पासवान तथा तृतीय स्थान बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा श्रुति पुत्री मनोज कुमार का रहा। पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान रवि पुत्र जयसिंह, द्वितीय स्थान श्रवण कुमार पुत्र श्री महेन्द्र तथा तृतीय स्थान राजेश पुत्र श्री पवन का रहा। 200 मीटर दौड महिला वर्ग में प्रथम ममता, द्वितीय कोमल, तृतीय हरप्रीत कौर एवं पुरूष वर्ग में प्रथम प्रणव, द्वितीय राहुल, तृतीय राजेश का रहा।
इसी क्रम में 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम स्थान पुष्पा पुत्री मधाराम, द्वितीय स्थान ममता पुत्री मोहनलाल तथा तृतीय स्थान दया पुत्री नरसिंह का रहा। जबकि 400 मीटर दौड पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर श्रवण पुत्र महेन्द्र कुमार , द्वितीय स्थान पर रोहताश पुत्र हरीसिंह तथा तृतीय स्थान पर मुकेश पुत्र बलदेव रहे । 800 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम ममता, द्वितीय कोमल, तृतीय हरप्रीत कौर जबकि 800 मीटर दौड पुरूष वर्ग में प्रथम श्रवण कुमार, द्वितीय मुकेश, तृतीय स्थान पर अनिल कुमार रहा। रिले दौड (100×4) मीटर महिला वर्ग में प्रथम रेखा तथा पुरूष वर्ग में राहुल खान प्रथम रहे। रिले दौड (400×4) मीटर महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर ममता रही ।
आज की प्रतियोगिता में महाविद्यालय संकाय सदस्य डॉ. राम पाल अहरोदिया, भावना, सिद्धार्थ राव, डॉ. अर्चना गोदारा, शिशुपाल, डॉ. सुभाष चन्द्र, किरण ढिल्ल, भागवन्ती, मनदीप कौर, अनमोल कुमार शर्मा, श्रीमती सुमन, डॉ. श्रुति सिंह, विनोद कुमार बसंल, डॉ. यासमीन खानम् अजीतपाल सिंह, पंकज मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

आईएनएस सागरध्वनि सागर मैत्री V के लिए रवाना।

rktvnews

इस्सयोग भवन’ में मनाया गया महात्मा सुशील का स्मृति-पर्व!संसार का प्रत्येक व्यक्ति कष्ट में है, मुक्ति का मार्ग है आंतरिक-साधना: माँ विजया

rktvnews

बिहार:भोजपुर : लाठी डंडे से पीट-पीट कर व्यक्ति की हत्या! पूर्व से चला आ रहा है विवाद।

rktvnews

आरा नगर निगम उपमहापौर पूनम देवी ने भोजपुर जिले को शिक्षा में मिली उपलब्धियों की सराहना की,दी शुभकामनाएं।

rktvnews

लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर पहली महिला महानिदेशक चिकित्सा सेवा (सेना) बनीं।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment