RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन।

सारण/ छपरा 25 सितंबर।जितेंद्र कुमार राय मंत्री कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार ने प्रेक्षा गृह सारण में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया । गौरतलब हो कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग (सांस्कृतिक कार्य) निदेशालय, पटना के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन, सारण के संयुक्त तत्वावधान में “जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2023” का आयोजन प्रेक्षा भवन सारण में किया गया है।
उक्त अवसर पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि युवा उत्सव के आयोजन का उद्देश्य जिले के युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव जिले के कलाकारों विशेषकर सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले युवा कलाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सफल प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि उन्हें खुशी है कि जिले में गीत, संगीत सहित कला के विभिन्न विधाओं में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया है। किंतु विजेता तो कोई एक ही बन सकता है। इसका यह कतई मतलब नहीं है कि जो विजेता नहीं बन सके उनमें प्रतिभा की कोई कमी थी। बल्कि, उन्हें आगे भी अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का काम जारी रखना चाहिए। क्योंकि जीत हार तो सामान्य सी बात है, कला की सेवा में लगे रहना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि युवा प्रतिभागियों की क्षमता और उत्साह देख कर ऐसा लगता है कि निर्णायक मंडल को अपना निर्णय देने में चुनौती का सामना करना होगा। उन्होंने प्रतिभागियों सहित निर्णायक मंडल को भी कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं और पूरे दिन उत्साह और उमंग से भरे माहौल में जिला युवा उत्सव के सफल आयोजन शुभकामनाएं दी। उद्घाटन कार्यक्रम उप विकास आयुक्त सारण प्रियंका रानी , जिला स्तरीय पदाधिकारी गण,बड़ी संख्या में प्रतिभागी और संबंधित आयोजन के निर्णायक मंडल के सदस्यगण मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:16 दिसंबर को बापू सभागार पटना में लगेगा भारत का सबसे बड़ा आयुष उद्यमी एक्सपो:डॉ आदित्य विजय जैन

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 फ़रवरी 25

rktvnews

भोपाल:रामानन्दाचार्य जी का संदेश था कि मनुष्य की पहचान उसकी जाति से नहीं, उसके कर्म और भक्ति से होती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जीविका के डी.पी.एम.डॉ ऋचा गार्गी को सहभागिता शिविर में उल्लेखनीय डिस्बर्समेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान एवं प्रमाण पत्र।

rktvnews

चतरा:अबुआ आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण आवासों का भव्य गृह प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

बिहार:नीतीश कुमार और बिहार की सियासत: गिद्धों के बीच एक जिंदा हकीकत।

rktvnews

Leave a Comment