RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आने वाला समय उन्हीं देशों का होगा जिनके पास उन्नत तकनीक और इनोवेशन की शक्ति होगी : वंदना सिंह

मेरा युवा भारत भोजपुर द्वारा युवाओं के साथ मनाया गया नेशनल टेक्नोलॉजी डे

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 11मई।संजय गांधी कॉलेज की प्रिंसिपल वंदना सिंह एवं पीयूष क्लासेज संचालक पीयूष सिंह ने मिसाईल मैन डॉक्टर ए .पी . जे अब्दुल कलाम और स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पे पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर संजय गांधी कॉलेज की प्रिंसिपल वंदना सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आने वाला समय उन्हीं देशों का होगा जिनके पास उन्नत तकनीक और इनोवेशन की शक्ति होगी. 11 मई, 1998 केवल एक तारीख नहीं, बल्कि भारत के आत्मसम्मान, वैज्ञानिक शक्ति और राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है. तकनीक में पिछड़ने की कीमत भारत सदियों की गुलामी, अपमान और दमन के रूप में चुका है. अब देश को किसी भी हाल में तकनीकी रूप से कमजोर नहीं पड़ना चाहिए.’ उन्होंने छात्रों और शोधार्थियों से कहा कि विज्ञान और तकनीक केवल विकास का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा, सम्मान और भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है.
प्रिंसिपल ने कहा कि जब भी 11 मई की बात होती है तो सबसे पहले पोखरण-II और ‘ऑपरेशन शक्ति’ की याद आती है, जिसने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया. उन्होंने कहा कि उस समय भारत ने वैश्विक दबाव, प्रतिबंधों और चुनौतियों के बावजूद अपने वैज्ञानिक संकल्प को कमजोर नहीं होने दिया. उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ऐतिहासिक भूल यह रही कि देश समय के साथ तकनीकी रूप से खुद को पर्याप्त मजबूत नहीं बना पाया.
उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों में बहादुरी, रणनीति और सैन्य क्षमता की कमी नहीं थी, लेकिन आधुनिक तकनीक और हथियारों के मामले में पीछे रह जाना देश के लिए भारी पड़ा. ‘नेशनल टेक्नोलॉजी डे’ के अवसर पर यह कार्यक्रम पीयूष क्लासेज में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, शोधार्थी,शामिल हुए. कार्यक्रम का स्वरूप छात्रों के बीच में संविधान की प्रस्तावना का शपथ ,क्विज कंपीटिशन ,संगोष्ठी जिसमें क्विज में संजना कुमारी और अमन कुमार को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम का संचालन मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक शशि सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूपेश ,हिमांशु ,मनीष एवं अन्य शामिल रहे।

Related posts

भोजपुर:सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में स्वयंसेवकों ने दिया योगदान।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अनुभागों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 6 अक्टूबर को राजस्थान की यात्रा पर।

rktvnews

एनएसएस इकाई 2 ने एस बी कॉलेज में मनाया सद्भावना दिवस।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से दून विश्वविद्यालय के मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज विभाग के छात्र-छात्राओं ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

भोजपुर:छात्र संघ चुनाव को लेकर वीकेएसयू के पदाधिकारियों द्वारा हुआ विचार मंथन।

rktvnews

Leave a Comment