RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

सारण:अनुकम्पा के आधार पर कुल-08 आश्रितों को जन वितरण प्रणाली दुकान की अनुज्ञप्ति देने के प्रस्ताव को जिलाधिकारी ने किया अनुमोदित।

सारण, छपरा /बिहार 11 नवम्बर। जिलाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में अनुकम्पा पर आधारित जन वितरण प्रणाली के दुकान की अनुज्ञप्ति के प्रस्ताव को अनुमादित करने हेतु बैठक कार्यालय कक्ष में आहूत की गयी। कुल आठ प्रस्ताव पर अंतिम रूप से सहमति दी गयी।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अनुकम्पा के आधार पर जिन आठ व्यक्तियों को जन वितरण प्रणाली दुकान की अनुज्ञप्ति प्रदान की गयी, उनमें देवेन्द्र कुमार राय, पिता-ऋषिदेव राय, प्रखंड-एकमा, नागेन्द्र राय, पिता-चन्द्रिका राय, प्रखंड-एकमा, हेमन्त कुमार सिंह, पिता स्व० राणा प्रताप सिंह, प्रखंड – जलालपुर, मुकेश कुमार, पिता स्व० पारस नाथ राय, प्रखंड-परसा, मुन्ना कुमार साह, पिता स्व० नागेन्द्र साह उर्फ जगरनाथ साह, प्रखंड-परसा, मृत्युन्जय कुमार सिंह, पिता स्व० कुमार अर्जुन सिंह, प्रखंड-सदर, मंटू कुमार, पिता स्व० अशोक कुमार साह, प्रखंड मशरख ललीता कुमारी, पिता-सकेन्द्र राय, प्रखंड- दिघवारा शामिल है।
शेष प्रस्ताव पर स्पष्ट प्रतिवेदन की माँग जिलाधिकारी के द्वारा की गयी। स्पष्ट प्रतिवेदन प्राप्त होने के पश्चात जल्द ही अगली बैठक में अन्य बचे हुए प्रस्ताव को अनुमोदित करने की कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

भोपाल:राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ रंगकर्मी , एक्टर, लेखक विनोद जयवंत से सीखे रंगमंच और सिनेमा के व्यावहारिक आयाम।

rktvnews

दरभंगा:06 विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चक्र में होगी मतगणना।

rktvnews

Kalki 2898 AD: भव्य आयोजन के लिए भारत के सबसे बड़े सितारे अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी आए एक साथ।

rktvnews

प्रत्येक मतदाता करें अपने मताधिकार का प्रयोग : के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उ‌द्घाटन कर अवलोकन किया।

rktvnews

भोजपुर: ऐतिहासिक होगा जदयू का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन,बैठक कर बनाई गई रणनीति।

rktvnews

Leave a Comment