RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने महाराजा कॉलेज आरा में चल रहे मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अक्टूबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा महाराजा कॉलेज, आरा स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया, जहाँ आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के लिए सभी मतदान कर्मियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कर्मियों से प्रशिक्षण की प्रगति एवं उनकी समझ के बारे में जानकारी प्राप्त की।
जिला पदाधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों को निर्देश दिया कि वे PRO एप्लिकेशन, फॉर्म 17(C), EVM एवं VVPAT के संचालन, मॉक पोल, पोल क्लोजिंग प्रक्रिया तथा वेबकास्टिंग से संबंधित विषयों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्वाचन कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सटीक, पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाए।
इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी (प्रशिक्षण कोषांग) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ : स्व रोजगार से जोड़ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिया जाएगा ड्रोन प्रशिक्षण।

rktvnews

पटना:भव्य रूप में आहूत होगा साहित्य सम्मेलन का 44 वाँ महाधिवेशन।

rktvnews

बक्सर: एमपी हाई स्कूल के प्रांगण में स्वच्छता ही सेवा जागरूकता अभियान आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मज़बूत कदम :दिया कुमारी

rktvnews

23,24,25 मार्च को ब्लौसम ब्यूटी क्लीनिक आरा में आयोजित होगी तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया आदेश, घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान तिथि को सरकारी व निजी क्षेत्र में कार्यरत सभी मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश।

rktvnews

Leave a Comment