RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण रेलवे, एनएचएआई, एनएच और ईसीएल चित्रा से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन।

उपायुक्त ने की जिले की महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)11 मई।आज समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण रेलवे, एनएचएआई (NHAI), एनएच (NH) और ईसीएल (ECL) चितरा से संबंधित विभिन्न लंबित और प्रगतिशील परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि बुनियादी ढांचे से जुड़ी इन योजनाओं का सीधा असर जिले की अर्थव्यवस्था और आम जनता की सुविधा पर पड़ता है।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मोहनपुर हंसडीहा रेल लाइन परियोजना, बासुकीनाथ से चितरा रेल लाइन, जसीडीह बाइपास रेल लाइन, मधुपुर बाइपास रेल लाइन, देवघर बासुकीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा ईसीएल चितरा को भूमि हस्तांतरण से जुड़े कार्यों की बिंदुबार समीक्षा करते हुए इस बात पर जोर दिया गया कि रेलवे, एनएचएआई और ईसीएल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करें ताकि किसी भी स्तर पर काम न रुके। आगे उपायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को उनके निर्धारित लक्ष्य के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने भूअर्जन, भू-हस्तांतरण, मुआवजा, कुल वितरित राशि के अलावा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता हीरा कुमार, ईसीएल चितरा के जीएम,अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, राजीव कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमर प्रसाद, सभी अंचलों के अंचलाधिकारी, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, ईसीएल चितरा के अधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:पशु प्रेमी दीपक कुमार अकेला ने सहकर्मी के साथ बछड़े का करवाया ईलाज।

rktvnews

सारण:डीएम और एसपी ने किया इवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पैरा डोंगी चालन (कैनोइंग) महिला वीएल2 फाइनल में रजत पदक जीतने पर प्राची यादव को बधाई दी।

rktvnews

रांची:चुनाव महापर्व को सुसंपन्न कराने में राँची डाक मंडल बढ़चढ़कर ले रहा भाग।

rktvnews

बागपत:एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत प्रदर्शनी लगाने वाले 7 उद्यमियों के पक्ष में 952702 लाख रुपए की जिलाधिकारी ने की संस्तुती।

rktvnews

रायपुर : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में ‘बिहान’ द्वारा भोजन, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार की दी गई जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment