RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर करें निष्पादित: उपायुक्त

उपायुक्त ने की नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)11 मई।उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आज नीलाम पत्र से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों में लंबित नीलाम पत्र वादों की वर्तमान स्थिति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व अंचलाधिकारी को कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित वैसे मामलों की पहचान करने को कहा जो लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों को चिन्हित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द बंद किया जाए। आगे उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी बकाया राशि की वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाएं। इसके अलावा विभिन्न विभागों के नीलाम पत्र वादों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपायुक्त ने विभागवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी देवघर एवं मधुपुर को नियमित अंतराल पर इसकी निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को अगले 15 दिनों के अंदर प्रगति प्रतिवेदन कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो बकायेदार नोटिस के बावजूद राशि जमा नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध वारंट निर्गत करने तथा अन्य वैधानिक कड़ी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा कि राजस्व संग्रह जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, एलडीएम, कार्यपालक दंडाधिकारी मधुपुर, सभी अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी और नीलाम पत्र शाखा के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:डीएम ने महादलित टोलों में किया विशेष शिविर का निरीक्षण, योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा।

rktvnews

बिहार सरस मेला :ग्रामीण शिल्प एवं उद्यमिता को मिल रहा बढ़ावा।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बनें उमंग चंद्रवंशी ,बोले विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना उद्देश्य।

rktvnews

डीआरआई ने 26.5 करोड़ रुपये की 1.92 किलो कोकीन जब्त की जिसे थर्माकोल बॉल्स के अंदर छिपाकर आयात किया गया था।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 फ़रवरी 25

rktvnews

पश्चिम चम्पारण में विकास का उत्सव : 601 लाभुकों को भूमि, 200 लाभुकों को आवास, 202 लाभुकों को जविप्र अनुज्ञप्ति, 150 अभ्यर्थियों को नौकरी, 100 लाभुकों को शौचालय, 12 लाभुकों को फिक्स डिपॉजिट।

rktvnews

Leave a Comment