RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भोजपुर:ईमानदारी की पेश की मिसाल, खाते में आए दूसरे के पैसों को किया वापस।

अधिवक्ता सह माले नेता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी के साथ  तेज नारायण रजक (पीले कपड़े में)

आरा/भोजपुर 10 नवंबर। आज स्थानीय गोला मोहल्ला निवासी तेज नारायण रजक ने अपनी ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए समाज को यह दर्शाया की आज भी लोगो में ईमानदारी जिंदा है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए भाकपा माले के नेता सह अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने बताया की आरा की रौजा निवासी मोहम्मद गांधी की पुत्री निखत परवीन जिसकी डिलीवरी होने वाली थी और खाड़ी देश में काम कर रहे उनके पति ने उन्हें 22000 रुपए खाते में भेजे जो उन्हे नही प्राप्त हुआ और मो गांधी ने बैंक से इस बाबत जानकारी हासिल की तो उन्हे पता चला की अनजाने में खाता संख्या में कुछ गलत अंकों की वजह से वो रकम गोला मोहल्ला के तेज नारायण रजक के खाते में चला गया।
अमित कुमार बंटी ने बताया की इस बात की मो गांधी द्वारा उनको जानकारी देने पर उन्होंने तेज नारायण रजक से मिल सारी बातें बताई और तेज नारायण ने ईमानदारी की मिसाल कायम करते हुए उक्त रकम को तुरंत निखत परवीन के खाते में ट्रांसफर कर दिया जिस पर मो गांधी ने तेज नारायण का शुक्रिया अदा करते हुए अल्लाह से उनके लिए दुआ की ।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 23 मार्च 26

rktvnews

चतरा:अदावा जमा निस्तारण हेतु DFS व RBI की ओर से जागरूकता शिविर आयोजित।

rktvnews

आईएनएस शिवालिक रिम ऑफ द पैसिफिक अभ्यास (रिमपैक)-24 में भाग लेने के लिए पर्ल हार्बर पहुंचा।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन।

rktvnews

नारनौल:“म्हारी लाडो म्हारी शान“ कार्यक्रम के तहत कन्या के जन्म पर कुआं पूजन!उपहार व बधाई पत्र किया भेंट।

rktvnews

एनएसएस इकाई द्वारा चौथे दिनस्वच्छता,रक्तदान हेतु प्रभातफेरी निकाली और किया नुक्कड़ नाटक।

rktvnews

Leave a Comment