RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

समस्तीपुर :डाॅ लाभ आदर्श मिथिला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

RKTV NEWS/समस्तीपुर (बिहार)11 मई।आदर्श मिथिला पार्टी सम्मेलन में डाॅ परमानन्द लाभ को राष्ट्रीय का ताज पहनाया गया। इससे पहले भी वे एकबार अध्यक्ष रह चुके हैं।
देश के जाने-माने चिकित्सक और आमिपा के संस्थापक डाॅ धनाकर ठाकुर के सभापतित्व में रविवार को जिला अदालत परिसर स्थित मोख्तारभवन के सभागार में आयोजित पार्टी के अधिवेशन में प्रसिद्ध साहित्यकार शिक्षाविद डाॅ परमानन्द लाभ अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इनके नाम की घोषणा आसन से की गई, जिसे उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों के साथ अनुमोदित किया। इनके साथ इनकी राय से तत्काल उपाध्यक्ष के रुप में बैकुंठ झा (दरभंगा), व मनोज कुमार (महनार) को उपाध्यक्ष, रत्नेश्वर झा (मधुबनी) एवं सुरेश्वर पोद्दार (सहरसा) को महामंत्री तथा प्रेमजीत झा (समस्तीपुर), मनोज कुमार (महनार), संजय ठाकुर (मुजफ्फरपुर) तथा विजय कुमार मिश्र ( हसनपुर रोड) को सचिव और कोषाध्यक्ष रामकुमार झा (समस्तीपुर)नियुक्त किए गए। बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद पर उमेश चन्द्र भारती (सिमरी बख्तियार पुर) बने रहेंगे।
विदित हो कि तत्कालीन अध्यक्ष स्व सुधीर नाथ मिश्र (अररिया) की मृत्यु के पश्चात अध्यक्ष पद खाली था।
मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उनके टीम को फूल मालाओं से लाद दिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि इसीप्रकार मिथिलावासियों के आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होता रहा, तो मिथिला-मैथिली की सेवा में अपने को झोंक दूंगा और मिथिला राज्य की प्राप्ति की ओर सतत हमारे निर्णायक कदम बढ़ते रहेंगे।
मौके पर पार्टी ने वरीय अधिवक्ता समदर्शी राजगृहार को आसन्न दरभंगा स्नातक निर्वाचन के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया।
धन्यवाद ज्ञापन लोक स्वातंत्र्य संगठन की समस्तीपुर जिला इकाई के महासचिव अशोक कुमार वर्मा ने किया।
डाॅ परमानन्द लाभ के आदर्श मिथिला पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शिक्षकों, साहित्यकारों ,अधिवक्ताओं व मिथिला-मैथिलि के लिए समर्पित लोगों के बीच खुशी की लहर छा गई। प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले में प्रमुख हैं- प्रो पी के झा ‘प्रेम “, राहत हुसैन, अकबर रजा सोज , शुवेश कुमार, मेराज आलम, सत्यजीत पासवान, अमित गुंजन, डाॅ केशव कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिन्हा, मिथिलेश कुमार वर्मा, डाॅ रवींद्र कुमार वर्मा, मनीष कुमार, अर्जुन सिंह, पंकज कुमार पोद्दार, बबन चौधरी, मनीष ददा चौधरी, सम्राट् चंदन कुमार, कश्यप अमित झा, रोहित कुमार सिंह, बिट्टू झा, सुशांत मिश्र, प्रियंका प्रियदर्शिनी, बिनोद झा, सोनू कुमार, आशीष, राहुल, कुमार विभु, विजय कुमार, दीपक कुशवाहा, गुंजन कुमार, मायानंद राय, भूषण कुमार राय, यशवंत चौधरी, सुमित सुमन, शिव दयाल ,राजीव झा व उदय शंकर सिंह आदि।

Related posts

विश्व योग दिवस पर भाजपा भोजपुर के द्वारा शिविर लगाकर योग दिवस मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने सेंटर ऑफ रेज़िलिएंस की टीम संग की बैठक, कला मूर्तियों के स्थापित किए जाने पर हुई विस्तृत चर्चा।

rktvnews

केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री ने एनआईएस पटियाला का दौरा किया और पेरिस ओलंपिक में जाने वाले एथलीटों का हौसला बढ़ाया।

rktvnews

दूरसंचार सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास में “100 5-जी प्रयोगशालाओं के लिए प्रायोगिक लाइसेंस मॉड्यूल” में से एक प्रयोगशाला की वर्चुअल माध्यम से शुरूआत की।

rktvnews

गोपालगंज :नकली स्टांप बनाने के अड्डा का पर्दाफाश, भारी मात्रा में नकली स्टांप/टिकट बरामद।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

Leave a Comment