RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

नवादा:जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने शिक्षा संवाद के आयोजन से संबंधित अधिकारियों को दिये कई महत्वपूर्ण निर्देश।

नवादा/बिहार 09 जनवरी।जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा द्वारा आज समाहरणालय के सभाकक्ष में शिक्षा संवाद के आयोजन से संबंधित अधिकारियों को दिये कई महत्वपूर्ण निर्देश। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव बिहार के द्वारा निर्देषित किया गया है कि 15 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक जिले के सभी उच्च विद्यालयों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित नवनियुक्त षिक्षकों को भी शामिल करना है। इसके माध्यम से षिक्षा विभाग और लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके पहले जन संवाद कार्यक्रम और संकल्प यात्रा में जिला के द्वारा बेहतर कार्य किया गया है। शिक्षा संवाद कार्यक्रम के तहत जिले के सभी 207 उच्च विद्यालयों में कराया जायेगा।
इसके माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास है। जिला निबंधन-सह-परामर्ष केन्द्र केे द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित है।शिक्षा संवाद कार्यक्रम योजना को विद्यालयों में संचालित कर्मियों के लिए कमिटी का गठन किया जा रहा है। इसके लिए जिला स्तरीय कोषांग बनाने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थित अधिकारियों को दिया गया। इस कोषांग का संचालन शिक्षा कार्यालय, नवादा के द्वारा होगा।
इस कार्यक्रम में सरकार के कल्याणकारी योजनाएं और शिक्षा विभाग की योजनाओं का हैंडबिल प्रकाशित कर विद्यार्थियों को उपलब्ध करायी जायेगी। इस कार्यक्रम में प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा प्रखंड समन्वयक सभी अधिकारियों को शामिल करने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक कार्यक्रम में फलैक्सी/बैनर लगाने का निर्देश दिया गया है। शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजन करने के पहले सभी विद्यालयों में पूर्ण साफ-सफाई कराने का कार्यक्रम जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है।
जिला संवाद कार्यक्रम जिले में एक दिन में 40 कार्यक्रम चयनित उच्च विद्यालयों में संचालित किये जायेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष प्रशिक्षण डीआरसीसी नवादा में 12 जनवरी 2024 को 11ः30 बजे पूर्वा0 में कराने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व सभी प्रकार की आवश्यकता तैयारी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया।
आज की बैठक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर जिला दंडाधिकारी, एके पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, चन्द्र कुमार सिंह डीसीएलआर नवादा, अमु अमला गोपनीय प्रभारी, राजीव कुमार निदेशक डीआरडीए, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, दिनेश कुमार चौधरी जिला शिक्षा पदाधिकारी, तनवीर आलम डीपीओ स्थापना, संजय कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी, अनीष भारती जिला योजना पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: भाजपा के जिला कार्यालय मे हुआ चूड़ा-दही का भव्य भोज,जिले भर के कार्यकर्ता और नेताओं ने की शिरकत।

rktvnews

सामाजिक ऑडिट सलाहकार निकाय (एसएएबी) की पहली बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

पच्चास साल बाद होने वाली परिसीमन को लेकर चिंताएँ।

rktvnews

केवीआईसी के अध्यक्ष ने तमिलनाडु में केवीआई की विभिन्न गतिविधियों का उद्घाटन किया।

rktvnews

ज़िंदगी….! :सोनिका गोस्वामी शर्मा

rktvnews

Leave a Comment