RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अधिप्राप्ति एवं सी0एम0आर0 की समीक्षात्मक बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 19 मार्च।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आज अधिप्राप्ति एवं सी0एम0आर0 की समीक्षात्मक बैठक की गई।
समीक्षा के क्रम में गत बैठक में दिये गये लक्ष्य के अनुसार सी0एम0आर0 (चावल) जमा नहीं किये जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा असंतोष प्रकट किया गया तथा जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर को निर्देश दिया गया कि वैसे मिलर जो लक्ष्य के अनुरूप चावल जमा नहीं कर रहे है, उनसे स्पष्टीकरण की माँग करते हुए उन्हें भविष्य में कार्य से वंचित करने/काली सूची में नाम डालने की कार्रवाई करें।
जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि सभी समितियों से खरीद किये गये धान की मात्रा के अनुरूप सम्बद्ध मिलों से चावल प्राप्त कर राज्य खाद्य निगम बक्सर को त्वरित गति से लक्ष्य के अनुरूप जमा कराना सुनिश्चित करेंगे।
अपर समाहर्ता बक्सर (विभागीय जाँच) को निर्देश दिया गया कि मिलरों के साथ बैठक कर लक्ष्य के अनुसार सी0एम0आर0 जमा कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर द्वारा विभाग से प्राप्त निदेश के आलोक में रबी विपणन मौसम 2024-25 अंतर्गत गेहूँ की खरीद करने हेतु समितियों का चयन करने का अनुरोध किया गया और समितियों की सूची उपलब्ध करायी गयी। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा गेहूँ का क्रय करने हेतु आम सहमति से निर्णय करते हुए उक्त सूची को अनुमोदित किया गया।
गेहूँ का खरीद हेतु दिनांक 15.03.2024 से दिनांक 15.06.2024 तक समय निर्धारित है। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया इस संबंध में किसानों को व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे ताकि अधिक से अधिक किसानों का इसका लाभ प्राप्त हो सकें।
बैठक में अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय ,ग्लोबल मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा राजस्थान।

rktvnews

झारखंड: चतरा:मतदान केंद्रों के रिलोकेशन से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

दरभंगा: नकली दवा व्यवसाय में सजयाफ्ता भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा को बर्खास्त करो

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने श्रीमती चारुमती निर्वाण की बाघों पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

राजस्व समन्वय समिति की बैठक में समाहर्त्ता सारण के द्वारा दिये गये कई महत्पवूर्ण निर्देश!प्रत्येक बृहस्पतिवार को अंचलाधिकारी दाखिल खारिज कैप का करें आयोजन-समाहर्त्ता

rktvnews

Leave a Comment