RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:पीएम–सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर विलेज निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, विकास शाखा के प्रभारी, संबंधित बीडीओ हुए शामिल।

योजाना के क्रियान्वयन हेतु जिला में 10 गांव किए गए चिन्हित, अधिकतम Renewable Energy अधिष्ठापन क्षमता के आधार पर किसी एक गांव को घोषित किया जाएगा ‘मॉडल सोलर विलेज’।

ग्राम सभा कर चयनित गांवों के ग्रामवासियों को योजना की पूरी जानकारी दें, गांवों के बीच हो स्वस्थ प्रतियोगिता, विजेता गांव को मिलेंगा 01 करोड़ रू. नगद राशि : उपायुक्त

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)29 नवंबर।समाहरणालय सभागार में पीएम–सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मॉडल सोलर विलेज निर्माण के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुई । बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज, सीईओ–सह–सचिव जिला परिषद नागेन्द्र पासवान, विकास शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सुदीप्त राज, तीनों विद्युत प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता, एलडीएम प्रतिनिधि तथा सभी संबंधित प्रखंडों के बीडीओ उपस्थित रहे ।

जिला में चुने गए 10 गांव, इनमें से एक बनेगा ‘मॉडल सोलर विलेज’

योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार 5000 से अधिक आबादी वाले गांवों अथवा जिले में ऐसे 10 गांवों के नहीं होने पर अधिकतम आबादी वाले गांवों को चिन्हित किया जाना है। इसी क्रम में जिले के 7 प्रखंडों के 10 गांवों का चयन किया गया है, जिनमें मुसाबनी: पारूलिया, धोबनी, धालभूमगढ़: कोकपाड़ा–नरसिंहगढ़, घाटशिला: बड़ाजुड़ी, पोटका: हाड़तोपा, कालिकापुर, बहरागोड़ा: मानुषमुड़िया, पटमदा: बड़ा बांगुड़दा, बिडरा और बोड़ाम प्रखंड का बोड़ाम गांव शामिल हैं ।
उपरोक्त गांवों में छह माह का challenge period निर्धारित किया गया है, इस दौरान PM–KUSUM तथा अन्य सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों का स्थापना/वितरण एवं गांवों के मध्य स्वस्थ प्रतियोगिता को प्रोत्साहित किया जाएगा। छह माह के अंत में जिस गांव में अधिकतम Renewable Energy अधिष्ठापन क्षमता होगी, उसे ‘मॉडल सोलर विलेज’ घोषित किया जाएगा। उक्त विजेता गांव को 01 करोड़ रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी ।
बैठक में उपायुक्त द्वारा विकास शाखा के प्रभारी एवं सभी संबंधित बीडीओ को निर्देशित किया गया कि चयनित सभी गांवों में ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दें । विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सोलर योजनाओं की पात्रता, सब्सिडी एवं आवेदन प्रक्रिया स्पष्ट रूप से समझाई जाए । विभाग परस्पर समन्वय स्थापित कर योजना के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें । सरकारी भवनों की छत पर सोलर पैनल स्थापना, पीएम–कुसुम के विभिन्न घटकों का क्रियान्वयन, सोलर आधारित सिंचाई, सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर हाई मास्ट लाइट आदि पर व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होने कहा कि गांवों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाएं ताकि ग्रामीण अधिकतम संख्या में सौर ऊर्जा अपनाकर ‘ग्रीन विलेज, क्लीन विलेज’ की दिशा में आगे बढ़ें ।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

रामजन्मभूमि आन्दोलन के लिए आजीवन समर्पित रहे श्रीराम भक्त स्व अशोक सिंघल।

rktvnews

गढ़वा:सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर पंचायत भवन कल्याणपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा महोत्सव में राज्य की सहभागिता हेतु कलाकारों के चयन को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का होगा आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने एम्स, कल्याणी के दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह की गरिमा बढ़ाईं

rktvnews

Leave a Comment