RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ अपराध कर्मी गिरफ्तार।

आरा/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 15 अगस्त। भोजपुर पुलिस ने एक अपराधी को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार को 13/14 अगस्त 2023 की रात में गुप्त सूचना मिली कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गङहा गाँव में एक व्यक्ति आग्नेयास्त्र के साथ किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में उदवंतनगर थाना अध्यक्ष एवं सशस्त्र बलों की गठित विशेष टीम ने थाना क्षेत्र के गङहा गाँव में छापामारी कर टॉप 10 अपराधी बंगाली यादव उर्फ रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस संबंध में उदवंतनगर थाना में कांड संख्या 354/23 दिनांक 14/8/23 दर्ज किया गया है।

Related posts

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 में कोल इंडिया लिमिटेड के स्टॉल का उद्घाटन किया।

rktvnews

राष्ट्रपति 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी।

rktvnews

भारतीय नौसेना के मिशन पर तैनात युद्धपोत आईएनएस तरकश ने 2500 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए।

rktvnews

रामगढ़:स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान: योजनाओं के क्रियान्वयन में सरपंच अहम कड़ी, गांवों का सर्वांगीण विकास हमारी सरकार का ध्येय:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन के समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनायें : तेजस्वी प्रसाद यादव

rktvnews

Leave a Comment